Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a9cd046f43b0d36b60fcea4","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:09 PM, 06-Sep-2026
बिहार: गंगा का जलस्तर बढ़ा, डाउनस्ट्रीम जिलों में बाढ़ का खतरा; प्रदेश के इन पांच जिलों में अलर्ट
Ganga Flood Alert in Bihar: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर पार करने के बाद डाउनस्ट्रीम इलाकों में पानी का दबाव बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार के गंगा किनारे बसे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। और पढ़ें03:45 PM, 06-Sep-2026
बिहार: जीएमसीएच के छात्र हैं या गुंडे? मीडिया कर्मियों के साथ की मारपीट और अभद्रता, दो हुए घायल; जांच शुरू
पूर्णिया जीएमसीएच में खबर संकलन करने गए मीडिया कर्मियों के साथ मेडिकल कॉलेज के छात्रों पर कथित मारपीट और अभद्रता का आरोप लगा है। विवाद के दौरान दो मीडिया कर्मियों घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। और पढ़ें
विज्ञापन
03:16 PM, 06-Sep-2026
बिहार: अलीगंज की सड़क बनी ‘धान का खेत’, कांग्रेस ने गड्ढों में रोपी धान; मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग की बदहाली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को अलीगंज बाजार में अनोखा विरोध किया। जलजमाव से भरे सड़क के गड्ढों में धान रोपकर कार्यकर्ताओं ने सरकार और विभाग का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित किया। और पढ़ें01:37 PM, 06-Sep-2026
बिहार: कभी खेल-खेल में पढ़ाने पर उड़ता था मजाक, आज ‘वायरल गुरुजी’ को मिला राजकीय सम्मान
समस्तीपुर के रोसड़ा स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय, लक्ष्मीपुर के विशिष्ट शिक्षक राकेश कुमार को राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया है। करीब डेढ़ दशक से बच्चों को पारंपरिक पढ़ाई से अलग खेल, प्रयोग और गतिविधियों के जरिए शिक्षा देने वाले राकेश कुमार बच्चों के बीच ‘वायरल गुरुजी’ के नाम से चर्चित हैं। और पढ़ें01:30 PM, 06-Sep-2026
मधुबनी में बेखौफ अपराधी: बाइक ओवरटेक कर युवक को मारी गोली, CM के कार्यक्रम के बीच वारदात से सुरक्षा पर सवाल
मधुबनी के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर लोहना पाठशाला के पास तीन बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने 19 वर्षीय युवक अविनाश कुमार को ओवरटेक कर गोली मार दी। गोली उसकी जांघ में लगी। और पढ़ें01:15 PM, 06-Sep-2026
बिहार: डस्टबिन के बाद मशीन खरीद में घोटाले का आरोप, राजद सांसद ने स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की खोली पोल
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पार्टी अब स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर बिहार सरकार पर हमलावर है। आज राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने प्रेस वार्ता कर स्वास्थ्य व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर कई खुलासे किए। सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:47 AM, 06-Sep-2026
बिहार का मौसम: आज भी कई जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, गंगा कहां-कहां खतरे के निशान के ऊपर बह रही?
Bihar Weather News Updates: बिहार कई जिलों में नदियां उफान पर है। कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। एक दिन पहले पटना में झमाझम बारिश हुई। इससे कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। और पढ़ें11:42 AM, 06-Sep-2026
बिहार: किशनगंज को मिलेगा 600 से अधिक दर्शकों की क्षमता वाला भव्य ऑडिटोरियम, 19 करोड़ तक होगा खर्च
किशनगंज के खगड़ा मेला ग्राउंड में करीब 18 से 19 करोड़ रुपये की लागत से 600 से अधिक लोगों की क्षमता वाला सेंट्रल वातानुकूलित ऑडिटोरियम बनाने की तैयारी है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के अनुसार, निर्माण की प्रक्रिया कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से चल रही है। और पढ़ें11:07 AM, 06-Sep-2026
बेढ़ना शराब कांड पर बवाल: ग्रामीणों ने CBI जांच की मांग उठाई; SIT और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल
बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में अब ग्रामीणों ने सीबीआई जांच की मांग की है। पीड़ित के परिजनों ने ग्रामीण एसपी द्वारा गठित एसआईटी की जांच पर संदेह जाहिर किया है। और पढ़ें10:16 AM, 06-Sep-2026