फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhavani and Riya from Gopalganj selected for the World Taekwondo Bihar government to provide

गोपालगंज: भवानी और रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन, बिहार सरकार देगी दो-दो लाख रुपये की मदद

Sun, 06 Sep 2026 06:49 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 06:49 PM IST
सार

गोपालगंज के दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी भवानी सिंह और रिया सिंह का चयन ‘वर्ल्ड ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप 2026’ के लिए भारतीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी दक्षिण कोरिया के चुनचॉन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Bhavani and Riya from Gopalganj selected for the World Taekwondo Bihar government to provide
सम्मानित करते गोपालगंज डीएम समीर सौरभ

विस्तार

गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड के दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी भवानी सिंह और रिया सिंह ने अपनी मेहनत और संघर्ष के बल पर नई उपलब्धि हासिल की है। रतनसराय निवासी भवानी सिंह और रामपुर सदौवां की रिया सिंह का चयन ‘वर्ल्ड ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप 2026’ के लिए भारतीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 16 से 20 सितंबर तक दक्षिण कोरिया के चुनचॉन में आयोजित होने वाली इस विश्व प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। गांव और छोटे कस्बे से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का यह सफर दोनों खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं रहा।

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्पर्धाओं में लगातार शानदार प्रदर्शन
ताइक्वांडो फ्रीस्टाइल पूमसे के खिलाड़ी भवानी सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की चार प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं। खेल के साथ-साथ वह वर्ष 2025 से गोपालगंज ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव और रेफरी चेयरमैन के रूप में भी योगदान दे रहे हैं। भवानी के पिता बृजेंद्र सिंह ने इस उपलब्धि को पूरे गांव और जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है।

विज्ञापन

वहीं, रिया सिंह की कहानी अपार संघर्ष और अटूट हौसले की मिसाल है। पिता स्वर्गीय उपेंद्र सिंह के निधन के बाद भी रिया ने अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा। उनकी मां कुमारी प्रियंका और बहन के निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कई पदक जीत चुकीं रिया को बिहार राज्य खेल सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों की सफलता में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव सुधीर कुमार सिंह, गोपालगंज ताइक्वांडो संघ के महासचिव आर्यन पांडेय और उनकी कोचिंग टीम का विशेष मार्गदर्शन रहा है।


सरकार ने दूर की आर्थिक तंगी की बाधा
चयन के बाद दोनों खिलाड़ियों के सामने दक्षिण कोरिया की यात्रा और प्रतियोगिता में शामिल होने का खर्च जुटाना एक बड़ी चुनौती बन गया था। इसके लिए खिलाड़ियों ने राज्य सरकार से आर्थिक सहायता का आग्रह किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि गोपालगंज के भवानी सिंह और रिया सिंह का दक्षिण कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन होना बिहार और पूरे देश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को आर्थिक मदद की मंजूरी देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed