Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a9395c4747fd81af1025de4","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-08-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:20 PM, 30-Aug-2026
बिहार: पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी उठाया घातक कदम, आठ महीने पहले हुई थी शादी; दंपती की मौत से मचा कोहराम
सारण के अमनौर में पति की मौत की खबर के बाद पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। करीब आठ-नौ महीने पहले शादी करने वाले दंपती की मौत से रसूलपुर और मछगरा गांव में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें09:04 PM, 30-Aug-2026
पटना: अब सोलर से जगमग होंगी सड़कें, CM सम्राट चौधरी ने खराब स्ट्रीट लाइटें जल्द दुरुस्त कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना नगर निगम के स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी खराब लाइटों को जल्द चालू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नई स्ट्रीट लाइटें सोलर आधारित लगाने और गांधी मैदान के आसपास की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। और पढ़ें
विज्ञापन
08:55 PM, 30-Aug-2026
मुजफ्फरपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ी हैदर परवाज को ‘बेस्ट इंटरनेशनल एथलीट’ सम्मान, खान सर ने किया सम्मानित
मुजफ्फरपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ी हैदर परवाज को बिहार स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 में ‘बेस्ट इंटरनेशनल एथलीट’ सम्मान से नवाजा गया। पटना में आयोजित समारोह में खान सर ने उन्हें सम्मानित किया। इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में खुशी है। और पढ़ें08:31 PM, 30-Aug-2026
मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद का बड़ा खुलासा: तोड़फोड़ में इस्तेमाल JCB का मालिक गिरफ्तार, अब तक 7 गिरफ्तारी
मुजफ्फरपुर के झपहां उदानडीह में चहारदीवारी और मकानों में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने जेसीबी मालिक सुबोध राय को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और 28 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है। और पढ़ें08:15 PM, 30-Aug-2026
बिहार: मुंगेर में चार फीट पानी में अर्थी लेकर पहुंचे परिजन, 20 दिन से बंद विद्युत शवदाह गृह ने बढ़ाई मुश्किल
मुंगेर के लाल दरवाजा श्मशान घाट पर गंगा का पानी फैलने से अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को करीब चार फीट गहरे पानी से होकर अर्थी ले जानी पड़ रही है। वहीं, नगर निगम का विद्युत शवदाह गृह पिछले करीब 20 दिनों से बंद है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। और पढ़ें07:24 PM, 30-Aug-2026
मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने मां-बेटे को कुचला, महिला की मौके पर मौत; बेटा सदमे में बेहोश
मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटी सवार मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा सदमे में बेहोश हो गया। घटना के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:09 PM, 30-Aug-2026
बिहार: क्या फिर से प्रदेश में बन रह बाढ़ का खतरा? नेपाल में लगातार बारिश ने बढ़ाई चिंता, अलर्ट पर विभाग
नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिहार में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से पानी का डिस्चार्ज लगातार बढ़ रहा है। पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। और पढ़ें05:29 PM, 30-Aug-2026
पूर्णिया में लगा रोजगार का मेला: छह हजार से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
पूर्णिया में आयोजित रोजगार मेला-2026 में 10 हजार से अधिक युवा और महिला अभ्यर्थी पहुंचे। 50 से अधिक कंपनियों की भागीदारी में 6 हजार से अधिक युवाओं का चयन किया गया। सांसद पप्पू यादव ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और हर छह महीने में रोजगार मेला आयोजित करने का संकल्प जताया। और पढ़ें05:19 PM, 30-Aug-2026
बिहार: चार युवकों की मौत, जहरीली शराब से गई जान! पहले साथ बैठ नशा किया, फिर मुंह से निकलने लगा था झाग
पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में नशीले पदार्थ के सेवन के बाद चार युवकों की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। चारों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। लेकिन जान नहीं बच सकी। जहरीली शराब मौत हो गई है! पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें04:59 PM, 30-Aug-2026