फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   20-member Wave Riders team ready; eyes set on the title at TGCL.

Noida News: वेव राइडर्स की 20 सदस्यीय टीम तैयार, टीजीसीएल में खिताब पर नजर

Sun, 30 Aug 2026 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
20-member Wave Riders team ready; eyes set on the title at TGCL.
ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में टीजीसीएल 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क
वेव राइडर्स की 20 सदस्यीय टीम तैयार, टीजीसीएल में खिताब पर नजर
विज्ञापन

- अनुभवी व युवा प्रतिभाओं का दमदार संगम, जफर इकबाल सेलिब्रिटी गोल्फर तो सिमरजीत सिंह संभालेंगे कप्तानी

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। ट्रिनिटी गोल्फ चैंपियंस लीग (टीजीसीएल) के चौथे सत्र में वेव राइडर्स की टीम नए जोश और मजबूत तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। फ्रेंचाइजी ने रविवार को जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में टीजीसीएल 2026 के लिए अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम में अनुभवी पेशेवर गोल्फरों के साथ उभरती प्रतिभाओं और गोल्फ के शौकीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि मशहूर पर्सनैलिटी जफर इकबाल टीम के सेलिब्रिटी गोल्फर होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त से 05 सितंबर तक ग्रेनो के जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में किया जाएगा।



टीजीसीएल के संस्थापक और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा, लीग अपने चौथे सत्र में पहुंच चुकी है। वेव राइडर्स की टीम पिछले सत्र के अनुभव को इस बार अपनी ताकत बनाएगी। टीम की कमान अनुभवी गोल्फर सिमरजीत सिंह को सौंपी गई है, जबकि आशीष कपूर उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में शौर्य भट्टाचार्य, रिद्धिमा दिलावरी, अर्जुन शर्मा और जैसमीन शेकर समेत कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। पिछले सत्र में मिले अनुभव के आधार पर खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और खेल में सुधार किया है। टीम की घोषणा के अवसर पर वेव ग्रुप के प्रबंध निदेशक और वेव राइडर्स के प्रमोटर राजीव गुप्ता ने कहा, टीजीसीएल 2026 के लिए टीम में अनुभवी और नए खिलाड़ियों का शानदार मेल है। टीजीसीएल के प्रमोटर अतीत गौड़ ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को निखरने और लोगों को गोल्फ से जोड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed