फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 18 July 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:59 PM, 18-Jul-2026

Munger News: आधे घंटे अंधेरे में डूबा रहा मॉडल सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड, फ्लैशलाइट में हुआ मरीजों का इलाज

Munger News: आधे घंटे अंधेरे में डूबा रहा मॉडल सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड, फ्लैशलाइट में हुआ मरीजों का इलाज और पढ़ें
09:46 PM, 18-Jul-2026

Bihar: औरंगाबाद में भक्ति के रंग में रंगा शहर, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

औरंगाबाद में ईस्कान के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ, बलदेव और देवी सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। पंचदेव धाम मंदिर से शुरू होकर ईस्कॉन मंदिर तक पहुंची इस यात्रा में तीन हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। और पढ़ें
विज्ञापन
09:34 PM, 18-Jul-2026

Bihar: जन्म से एक हाथ से दिव्यांग, फिर भी दंडवत यात्रा पर निकले 75 वर्षीय सोमन राय, देखकर हर कोई कर रहा प्रणाम

श्रावणी मेले के दौरान मुंगेर के असरगंज स्थित कच्ची कांवरिया पथ पर 75 वर्षीय दिव्यांग कांवरिया सोमन राय अपनी दंडवत यात्रा से श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। दरभंगा के गोपालपुर निवासी सोमन राय जन्म से एक हाथ से दिव्यांग हैं और उनके हाथ में केवल एक उंगली है। और पढ़ें
09:24 PM, 18-Jul-2026

Bihar: रिश्तों का खौफनाक अंत, पति-पत्नी और ससुर की मौत, कथित अवैध संबंध के विवाद ने उजाड़ा पूरा परिवार

नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक ही परिवार में हुए आत्मघाती घटनाक्रम ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कथित पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध के आरोपों के बीच पति, पत्नी और ससुर की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य इलाजरत है। और पढ़ें
08:34 PM, 18-Jul-2026

Bihar News: थाना परिसर के कमरे में फंदे से लटका मिला ASI का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में डायल-112 में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) बबलू कुमार प्रसाद का शव थाने की तीसरी मंजिल स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। और पढ़ें
08:20 PM, 18-Jul-2026

Bihar: पोल्ट्री फार्म संचालक की संदिग्ध मौत, जन्मदिन समारोह से लौटने के बाद मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पोझी बुजुर्ग गांव में पोल्ट्री फार्म संचालक रौशन कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। वह गुरुवार रात जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन शुक्रवार सुबह उनका शव पोल्ट्री फार्म के पास मिला। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:04 PM, 18-Jul-2026

Bihar News: NEET में अमर्त्य प्रियांश ने बढ़ाया मान, बोले- काश! 2020 में डॉक्टर होता तो पिता को बचा लेता

पूर्णिया के धमदाहा मध्य पंचायत के छात्र अमर्त्य प्रियांश ने NEET में अखिल भारतीय स्तर पर 1938वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस बड़ी सफलता के बाद भी वह अपने दिवंगत पिता को याद कर भावुक हो गए और कहा कि काश वह 2020 में डॉक्टर होते तो कोरोना काल में अपने पिता की जान बचा सकते। और पढ़ें
07:40 PM, 18-Jul-2026

Bihar: 551 सरकारी स्कूल बने 'सरस्वती विद्या निकेतन', मुजफ्फरपुर के 182 साल पुराने जिला स्कूल को मिली नई पहचान

बिहार में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगूसराय से राज्य के 551 'सरस्वती विद्या निकेतन' (मॉडल स्कूल) का एक साथ उद्घाटन करेंगे। और पढ़ें
07:15 PM, 18-Jul-2026

Bihar News: दरोगा पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

जमुई जिले के चंद्रदीप थाना में तैनात एसआई कुंदन कृष्णा पर मुंगेर की एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि दोनों के बीच फेसबुक के जरिए पहचान हुई, बाद में मंदिर में शादी हुई और इसके बाद कई महीनों तक पति-पत्नी का भरोसा देकर संबंध बनाए गए। और पढ़ें
07:10 PM, 18-Jul-2026

Rajasthan: राजस्थान में चांदीपुरा वायरस की दस्तक, डूंगरपुर में छह साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप

डूंगरपुर के रतनपुरा गांव में चांदीपुरा वायरस के संदिग्ध संक्रमण से छह वर्षीय बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। गांव में 353 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, हालांकि किसी में संक्रमण के लक्षण नहीं मिले। एहतियात के तौर पर सर्वे, फॉगिंग और एंटी-लार्वल अभियान चलाया जा रहा है।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed