फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   nalanda chandi family tragedy husband wife father in law death alleged illicit relationship dispute bihar news

Bihar: रिश्तों का खौफनाक अंत, पति-पत्नी और ससुर की मौत, कथित अवैध संबंध के विवाद ने उजाड़ा पूरा परिवार

Sat, 18 Jul 2026 09:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 18 Jul 2026 09:24 PM IST
सार

नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक ही परिवार में हुए आत्मघाती घटनाक्रम ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कथित पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध के आरोपों के बीच पति, पत्नी और ससुर की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य इलाजरत है।

विज्ञापन
nalanda chandi family tragedy husband wife father in law death alleged illicit relationship dispute bihar news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शनिवार को एक ही परिवार में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। पारिवारिक विवाद के बीच हुई इस घटना में पति रंजीत तांती, उनकी पत्नी गोरी देवी और रंजीत के पिता दिलेन्द्र तांती की मौत हो गई, जबकि परिवार के एक अन्य सदस्य पुरुषोत्तम तांती की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


दिनभर चलता रहा आत्मघाती घटनाओं का सिलसिला

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुरुषोत्तम तांती ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि, परिजनों और ग्रामीणों ने समय रहते उन्हें बचा लिया और इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। इस घटना के कुछ देर बाद रंजीत तांती और उनकी पत्नी गोरी देवी ने गेहूं में डालने वाली जहरीली दवा खा ली। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान गोरी देवी की मौत हो गई, जबकि रंजीत तांती ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी बीच, घर के बड़े सदस्य दिलेन्द्र तांती ने घर की छत पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार में लगातार तीन मौतों से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।
विज्ञापन


चार साल के मासूम ने बताई पूरी घटना

मृतका गोरी देवी के चार वर्षीय बेटे प्रिंस ने घटना से जुड़ी अहम जानकारी दी। बच्चे के अनुसार, वह अपने माता-पिता के साथ माधोपुर बाजार गया था, जहां से गेहूं में डालने वाली कीटनाशक दवा खरीदी गई थी। मासूम ने बताया कि उसे भी जहर देने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसने दवा फेंक दी, जिससे उसकी जान बच गई। परिजनों के अनुसार, रंजीत तांती मोमोज बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, 26 जुलाई को नहीं होगा एग्जाम; जल्द जारी होगी नई तारीख


पुलिस ने क्या बताया?

चंडी अंचल के पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा है। उनके अनुसार, ससुर ने फांसी लगाई, पति-पत्नी ने जहर खाया और चार वर्षीय बच्चे को भी जहर देने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने दवा फेंक दी। वहीं, पुरुषोत्तम तांती ने भी फांसी लगाने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते उन्हें बचा लिया गया।


डीएसपी बोले- प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह सामने आई

हिलसा डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच और ग्रामीणों से पूछताछ में मामला ससुर और बहू के बीच कथित अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद से जुड़ा सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इसी बात को लेकर बेटे और पिता के बीच विवाद हुआ। इसके बाद बेटे ने कथित तौर पर खुद जहर खाया और अपनी पत्नी को भी जहर दे दिया। दोनों की गंभीर हालत देखने के बाद पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

हर पहलू से जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed