फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   samastipur Police ASI Suspicious deathPolice station premises Investigating police Gathered

Bihar News: थाना परिसर के कमरे में फंदे से लटका मिला ASI का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Sat, 18 Jul 2026 08:34 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 08:34 PM IST
सार

समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में डायल-112 में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) बबलू कुमार प्रसाद का शव थाने की तीसरी मंजिल स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
samastipur Police ASI Suspicious deathPolice station premises Investigating police Gathered
घटनास्थल पर पहुंचे समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में शनिवार को डायल-112 में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) बबलू कुमार प्रसाद (50) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में थाने की तीसरी मंजिल स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन

पश्चिम चंपारण के रहने वाले थे ASI बबलू कुमार प्रसाद

विज्ञापन

बबलू कुमार प्रसाद मूल रूप से पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के निवासी थे। वह पिछले करीब ढाई वर्षों से मोहिउद्दीन नगर थाना में डायल-112 पर तैनात थे। हाल ही में उनका तबादला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के डायल-112 में हुआ था, लेकिन उन्होंने अभी वहां योगदान नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, 26 जुलाई को नहीं होगा एग्जाम; जल्द जारी होगी नई तारीख

प्रथम दृष्टया डिप्रेशन की आशंका

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवसाद (डिप्रेशन) से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि बबलू कुमार प्रसाद अधिकतर अकेले रहते थे और अपने सहकर्मियों से भी कम बातचीत करते थे। हालांकि, अभी मौत के कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच

पुलिस ने आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर उनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़ी हर जानकारी जुटाई जा सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस ने शव को सदर अस्पताल पहुंचाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के समस्तीपुर पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस विभाग में उठे कई सवाल

थाना परिसर के भीतर एक पुलिस अधिकारी का इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया जाना पुलिस विभाग के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed