10:42 PM, 14-Jul-2026
Bihar News: नक्सल प्रभावित इलाकों के विकास की तैयारी तेज, गृह विभाग ने जिलों से मांगे विस्तृत प्रस्ताव
बिहार सरकार ने नक्सल प्रभावित रहे जिलों के समग्र विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग ने सभी संबंधित जिलों से शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यटन, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विस्तृत विकास प्रस्ताव मांगे हैं।
और पढ़ें
10:27 PM, 14-Jul-2026
Bihar News: श्रीकृष्ण सेतु के गाइडवाल में दरार, क्या सुरक्षित है पुल? डीएम ने दिया बड़ा बयान
मुंगेर में राष्ट्रीय राजमार्ग-333बी पर श्रीकृष्ण सेतु के एप्रोच पथ के पास बने आरसीसी पुल के गाइडवाल में दरार आने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है। विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ने को इसकी वजह माना जा रहा है।
और पढ़ें
09:16 PM, 14-Jul-2026
Bihar: केंद्र सरकार के दो ही मंत्री करेंगे बांकीपुर उप चुनाव में प्रचार! भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची जारी
Bankipur Vidhan Sabha: बांकीपुर विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। केवल एक प्रत्याशी के प्रचार के लिए भाजपा ने अपने 40 दिग्गजों को मैदान में प्रचार के लिए उतार दिया है। लिस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक समेत कई बड़े नाम हैं।
और पढ़ें
09:01 PM, 14-Jul-2026
Bihar:'बांकीपुर मेरा परिवार है', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की भावुक अपील; बोले- रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे नीरज
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बांकीपुर से उनका रिश्ता केवल राजनीति का नहीं, बल्कि परिवार का है।
और पढ़ें
08:31 PM, 14-Jul-2026
Bihar: मनरेगा घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, डीडीसी की जांच में खुली गड़बड़ियां; मुखिया समेत सात लोगों पर FIR
सारण जिले के मांझी प्रखंड की लेजुअर पंचायत में मनरेगा योजनाओं की जांच के दौरान बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। डीडीसी लक्ष्मण तिवारी के औचक निरीक्षण में वित्तीय गड़बड़ी और वृक्षारोपण योजनाओं में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का खुलासा हुआ।
और पढ़ें
08:17 PM, 14-Jul-2026
Bihar: 10 फीट नीचे मिला था इशांत का शव, परिवार से मिले पप्पू यादव; बोले- न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तय
समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय इशांत कुमार उर्फ छोटू की हत्या के बाद मामला राजनीतिक रंग पकड़ने लगा है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने बंगराहा गांव पहुंचे और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल, परिवार की सुरक्षा तथा 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।
और पढ़ें
07:51 PM, 14-Jul-2026
Bihar News: बिहार में 3,268 राजस्व कर्मचारियों का तबादला, पहली बार कंप्यूटर सिस्टम से हुई पूरी प्रक्रिया
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 3,268 राजस्व कर्मचारियों का रैंडमाइज्ड कंप्यूटर सिस्टम के जरिए स्थानांतरण किया है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन और तकनीक आधारित प्रणाली से पूरी की गई, जिससे मानवीय हस्तक्षेप की संभावना खत्म हो गई।
और पढ़ें
07:29 PM, 14-Jul-2026
Bihar: सहयोग कार्यक्रम शुरू होते ही एक्शन, मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी निलंबित
पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय से राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पहले दिन 129 आवेदन दर्ज हुए, जिनमें 100 मामलों की सुनवाई की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए तथा लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई हो।
और पढ़ें
07:18 PM, 14-Jul-2026
Bihar: बोधगया में महाबोधि मंदिर के बाहर तिब्बती समुदाय का प्रदर्शन, भारत से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
बोधगया के विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के बाहर तिब्बती समुदाय, खासकर महिलाओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तिब्बत में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए भारत सरकार से अधिक सक्रिय कूटनीतिक भूमिका निभाने की अपील की।
और पढ़ें
07:14 PM, 14-Jul-2026
Bihar: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे परिवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर; मामी-भांजी की मौत
मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता देवी और उनकी आठ वर्षीय भांजी अनन्या कुमारी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
और पढ़ें