फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   nitin naveen bankipur bypoll neeraj kumar sinha bjp election campaign bihar

Bihar:'बांकीपुर मेरा परिवार है', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की भावुक अपील; बोले- रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे नीरज

Tue, 14 Jul 2026 09:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांकीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांकीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 14 Jul 2026 09:01 PM IST
सार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बांकीपुर से उनका रिश्ता केवल राजनीति का नहीं, बल्कि परिवार का है।

विज्ञापन
nitin naveen bankipur bypoll neeraj kumar sinha bjp election campaign bihar
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने मंगलवार को बांकीपुर में कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बांकीपुर से उनका रिश्ता सिर्फ एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि परिवार का है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से जिताने की अपील की।

विज्ञापन

'बांकीपुर ने मुझे आगे बढ़ाया'

मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि बांकीपुर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों ने उन्हें हमेशा प्यार और समर्थन दिया, उसी तरह अब पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को भी आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा, "मैं जहां भी हूं, उसमें बांकीपुर की जनता और यहां के कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। उनके भरोसे और स्नेह ने मुझे हमेशा आगे बढ़ने की ताकत दी है।"

विज्ञापन

'भाजपा में कार्यकर्ता को मिलता है सम्मान'

नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत और समर्पण के दम पर बड़ी जिम्मेदारी तक पहुंच सकता है। नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाए जाने को उन्होंने इसी कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि नीरज किसी बड़े राजनीतिक परिवार से नहीं, बल्कि लंबे समय से भाजपा की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता परिवार से आते हैं और क्षेत्र में लगातार लोगों के बीच सक्रिय रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 वर्षों के विकास कार्यों का किया जिक्र

नितिन नवीन ने कहा कि पिछले दो दशकों में बांकीपुर में सड़क, पेयजल, बिजली, पार्क, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। मंत्री रहते हुए भी उन्होंने लोगों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन, कम्युनिटी टॉयलेट, स्वच्छता और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसी योजनाओं पर लगातार काम हो रहा है, जिससे पटना को और बेहतर बनाया जा रहा है।


ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है?

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

अपने दौरे के दौरान नितिन नवीन ने बांकीपुर उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और भाजपा व एनडीए के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और हर कार्यकर्ता को चुनाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने एनडीए के सभी सहयोगी दलों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ भी बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इससे पहले पटना पहुंचने पर उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के साथ भी चुनाव अभियान को लेकर मंथन किया।

जनता से की जीत की अपील

नितिन नवीन ने कहा कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी बांकीपुर उनके लिए हमेशा प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सांसद के रूप में भी वह क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाकर विकास और सुशासन की इस यात्रा को और मजबूत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed