फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BJP releases list of star campaigners for Bankipur by-election: Bihar Elections

Bihar: केंद्र सरकार के दो ही मंत्री करेंगे बांकीपुर उप चुनाव में प्रचार! भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Tue, 14 Jul 2026 09:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 14 Jul 2026 09:16 PM IST
सार

Bankipur Vidhan Sabha: बांकीपुर विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। केवल एक प्रत्याशी के प्रचार के लिए भाजपा ने अपने 40 दिग्गजों को मैदान में प्रचार के लिए उतार दिया है। लिस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक समेत कई बड़े नाम हैं।

विज्ञापन
BJP releases list of star campaigners for Bankipur by-election: Bihar Elections
बांकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई मानते हुए भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, राष्ट्रीय महासचिव, विनोद तावड़े, बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, वरिष्ठ नेता राधा मोहन सिंह, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, रविशंकर प्रसाद, सतीश चंद्र दुबे, राज भूषण चौधरी, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, अश्विनी कुमार चौबे, विजय कुमार सिन्हा, प्रमोद चंद्रवंशी, मनोज तिवारी, जीवेश कुमार और जनक राम शामिल हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा रामकृपाल यादव, मिथिलेश तिवारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र पासवान, संजीव चौरसिया, पवन सिंह, रेणु देवी, मैथिली ठाकुर, शीला प्रजापति, कृष्ण कुमार मंटू, संजय गुप्ता, रत्नेश कुमार, मनोज शर्मा, सीता साहू, रेशमी चंद्रवंशी, आनंद मिश्रा, सरोज रंजन पटेल, बलराम मंडल, सुषमा साहू और रूप नारायण मेहता के नाम भी शामिल हैं। पार्टी आने वाले दिनों में इन नेताओं की सभाओं, रोड शो और जनसंपर्क अभियानों के जरिए चुनावी माहौल को और तेज करेगी।

विज्ञापन

 

'बांकीपुर की सेवा करने का अवसर एक मंडल अध्यक्ष को दिया'

इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि वह अपने क्षेत्र के लोगों के साथ हमेशा खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने इलाके के लोगों के साथ खड़ा हूं, क्योंकि एक कार्यकर्ता, पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी जवाबदेही थी कि मैं अपने लोगों के बीच रहूं। मुझे खुशी है कि भाजपा ने बांकीपुर की सेवा करने का अवसर एक मंडल अध्यक्ष को दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी पार्टी के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को भी बांकीपुर की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा और वह क्षेत्र की सेवा करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगे क्या कहा?

नितिन नवीन ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने उन्हें हमेशा प्यार, स्नेह और आशीर्वाद दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को भी जनता उसी तरह समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बांकीपुर में सड़क, बिजली और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार काम किया है और जनता की सेवा को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जैसे उन्हें वर्षों तक जनता का विश्वास मिला, उसी तरह नीरज सिन्हा को भी अपना आशीर्वाद देकर क्षेत्र की सेवा का अवसर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed