Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 जून के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a25c6e4bd7f0eda5f062103","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-06-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 जून के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:09 PM, 08-Jun-2026
Bihar: मुंगेर में मोहन भागवत का बड़ा संदेश! बोले- RSS का शताब्दी वर्ष सिर्फ उत्सव नहीं, नए संकल्पों का वर्ष है
Bihar: मुंगेर प्रवास के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कार्यकर्ता विकास वर्ग के बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव का नहीं, बल्कि नए संकल्पों और राष्ट्र निर्माण को गति देने का वर्ष है। उन्होंने व्यक्ति निर्माण को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए संघ की शाखा पद्धति और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। और पढ़ें09:48 PM, 08-Jun-2026
Bihar: घरेलू विवाद में खौफनाक वारदात! 22 वर्षीय महिला की हत्या, पति फरार; घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम
Bihar: मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र स्थित सिमरा वार्ड संख्या-11 मुशहरी में 22 वर्षीय रिंकी देवी की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति नीरज सदाय पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
विज्ञापन
09:38 PM, 08-Jun-2026
Bihar : शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी का बड़ा हमला, कहा- राजद ने गरीबों की जमीन तक नहीं छोड़ी
Bihar : पूर्व मंत्री और राजद नेता शिवचंद्र राम के इस्तीफे के बाद विपक्षी खेमे में हलचल तेज है। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री ने राजद के शीर्ष नेतृत्व पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजद में दलित नेताओं की उपेक्षा का इतिहास पुराना है। और पढ़ें09:30 PM, 08-Jun-2026
Bihar: ट्रेन में मां से बिछड़ी मासूम! गया पहुंचते ही हरकत में आई रेलवे टीम, ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ ने मिलाया
Bihar: शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में सफर के दौरान तिलैया स्टेशन पर एक महिला ट्रेन से उतरते समय पीछे रह गई, जबकि उसकी दो वर्षीय बच्ची ट्रेन में ही छूट गई। एक यात्री की सूचना पर गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों ने बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। और पढ़ें09:27 PM, 08-Jun-2026
Bihar: बिहार में गरीब परिवारों का अपना पक्का घर का सपना होगा पूरा, PM आवास योजना 2.0 को मिले 262 करोड़
Bihar: बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना-2.0 के तहत 200 बीएलसी परियोजनाओं के लिए 262.37 करोड़ रुपये की द्वितीय किस्त को मंजूरी दी है। इस राशि से शहरी गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए आवास निर्माण कार्य में तेजी आएगी। और पढ़ें09:08 PM, 08-Jun-2026
Bihar: प्रसाद अस्पताल अग्निकांड के बाद बड़ा एक्शन! 25 अस्पताल सील, 50 से अधिक को नोटिस; मचा हड़कंप
Bihar: प्रसाद अस्पताल अग्निकांड के बाद मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने अवैध और नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अब तक 25 अस्पतालों को सील किया जा चुका है और 50 से अधिक को नोटिस जारी किया गया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:58 PM, 08-Jun-2026
Bihar: बिहार में निवेशकों को बड़ी सौगात! अब एक ही एजेंसी से मिलेगा क्लियरेंस, उद्योग लगाने की राह होगी आसान
Bihar: बिहार मंत्रिपरिषद ने राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद (SIPB) सचिवालय को औद्योगिक निवेश से संबंधित मामलों के लिए एकल नोडल एजेंसी बनाने की मंजूरी दी है। इस फैसले से निवेश परियोजनाओं को त्वरित क्लियरेंस मिलेगा, प्रशासनिक जटिलताएं कम होंगी और उद्योग लगाने की प्रक्रिया आसान बनेगी। और पढ़ें08:46 PM, 08-Jun-2026
Bihar: MLC बनाने का सपना दिखा शिक्षिका से लाखों की ठगी! नशीला पदार्थ देकर शोषण और वीडियो से ब्लैकमेल का आरोप
Bihar: गया की एक शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी बनवाने का झांसा देकर एक शिक्षक और उसके सहयोगियों ने उसका कथित यौन शोषण किया तथा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने धमकी देकर उससे 14.81 लाख रुपये वसूल लिए। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें08:33 PM, 08-Jun-2026
Bihar: फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत के बाद बवाल! मुआवजे की मांग पर हंगामा, मैनेजर मौके से हुआ फरार
Bihar: समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र स्थित परमात्मा अलाइड फीड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में करंट लगने से मजदूर चंदेश्वर महतो की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजा तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। और पढ़ें08:09 PM, 08-Jun-2026