{"_id":"6a26e910204997725b0fbd62","slug":"jitan-ram-manjhi-targeted-rjd-party-tejashwi-yadav-lalu-yadav-shivchandra-ram-s-resignation-patna-bihar-news-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी का बड़ा हमला, कहा- राजद ने गरीबों की जमीन तक नहीं छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी का बड़ा हमला, कहा- राजद ने गरीबों की जमीन तक नहीं छोड़ी
Mon, 08 Jun 2026 09:38 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Mon, 08 Jun 2026 09:38 PM IST
सार
Bihar : पूर्व मंत्री और राजद नेता शिवचंद्र राम के इस्तीफे के बाद विपक्षी खेमे में हलचल तेज है। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री ने राजद के शीर्ष नेतृत्व पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजद में दलित नेताओं की उपेक्षा का इतिहास पुराना है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी और राजद नेता शिवचंद्र पासवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के इस्तीफे के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। इस पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजद नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राजद ने शिवचंद्र राम के साथ जो किया है, वह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, *"हमारे समाज के पास इतना पैसा कहां है कि हम उन्हें (राजद) खुश कर सकें।
विज्ञापन
गरीबों और दलितों की जमीन कब्जे का लगाया आरोप
शिवचंद्र राम के बहाने राजद पर हमला बोलते हुए जीतनराम मांझी ने अतीत की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि मैंने तो पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि एससी/एसटी समाज की पर्चे वाली जमीन पर सबसे ज्यादा अवैध कब्जा किसी ने किया है, तो वो राजद के लोग ही हैं। जो लोग गरीबों की जमीन तक हड़पने से नहीं चूके, उनसे किसी भी तरह के सम्मान या न्याय की उम्मीद करना पूरी तरह बेमानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए क्या लिखा सोशल मीडिया पर
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, "शिवचंद्र भाई राजद वालों ने जो आपके साथ किया वह कोई नया नहीं हैं। जहाँ मोटा माल मिला इनकी गाड़ी वहीं रूक जाती है और हमारे समाज के लोगों के पास इतना माल हैं कहाँ कि वह इन्हें ख़ुश कर पाएँ। वैसे हमने तो पहले ही कहा था कि एससी /एसटी के पर्चा वाली ज़मीन पर सबसे ज़्यादा अवैध कब्जा राजद वालों ने ही किया हुआ है। जो ग़रीबों की ज़मीन तक को नहीं छोड़ें ऐसे लोगों से किसी भी चीज़ की उम्मीद करनी बेमानी है। वैसे हम शिवचंद्र भाई के साथ हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet : कुशवाहा-संकट के बीच एनडीए सरकार की कैबिनेट बैठक, 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर