Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-news-samastipur-vaibhav-sooryavanshi-204-runs-celebration-fireworks

बिहार: 204 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, समस्तीपुर में जश्न; घर पर आतिशबाजी और मिठाइयां बंटी

Tue, 24 Nov 2026 09:20 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2026 09:20 PM IST
सार

समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। उनकी इस उपलब्धि के बाद ताजपुर स्थित पैतृक गांव मोतीपुर में जश्न का माहौल है। परिवार और ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर, मिठाइयां बांटकर और ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी मनाई।

विज्ञापन
bihar-news-samastipur-vaibhav-sooryavanshi-204-runs-celebration-fireworks
1. समस्तीपुर में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर ढोल - नगाड़ा बजाते खेल प्रेमी फोटो : अमर उजाला

विस्तार

53 गेंदों में 204 रन और 28 छक्के... समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा तूफान मचाया कि क्रिकेट जगत हैरान रह गया। उनकी इस ऐतिहासिक पारी के बाद गृह जिले में जश्न का माहौल है। ताजपुर के मोतीपुर स्थित पैतृक घर पर आतिशबाजी की गई। परिजनों ने मिठाइयां बांटीं, तो पड़ोसियों और समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर, पटाखे जलाकर और गुलाल लगाकर जमकर खुशियां मनाईं। समस्तीपुर से विद्यापतिनगर तक लोग अपने इस युवा सितारे की उपलब्धि पर गर्व जता रहे हैं।

विज्ञापन

52 गेंदों में जड़ दिया दोहरा शतक
वैभव सूर्यवंशी ने एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स प्रतियोगिता में भारत-ए की ओर से खेलते हुए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ यह ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। महज 16 गेंदों में अर्धशतक और 28 गेंदों में शतक पूरा किया। इसके बाद 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर नया कीर्तिमान बना दिया। उनकी 53 गेंदों की पारी में 28 छक्के और सात चौके शामिल रहे।

विज्ञापन

वैभव की पारी से भारत-ए को मिली शानदार जीत
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 249 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत-ए की टीम को वैभव ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। उनकी तूफानी बल्लेबाजी के सामने यूएई के गेंदबाज टिक नहीं सके। भारत-ए ने सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। वैभव की इस पारी ने उन्हें एक बार फिर क्रिकेट जगत की सुर्खियों में ला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर आतिशबाजी, मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी
वैभव के दोहरे शतक की खबर उनके गृह क्षेत्र पहुंचते ही ताजपुर के मोतीपुर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। उनके पैतृक घर के आसपास समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। परिवार के सदस्यों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। वैभव की इस कामयाबी को लोग पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं।

चाचा बोले- वैभव ने पूरे परिवार का मान बढ़ाया
वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी ने उनकी ऐतिहासिक पारी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वैभव की उपलब्धि से परिवार का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उसकी मेहनत और प्रतिभा ने पूरे इलाके को गौरवान्वित किया है। वहीं, पड़ोसी चंद्रदीप कुमार ने कहा कि वैभव की सफलता से गांव और आसपास के युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।



ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए क्रिकेट के दिग्गज: दोहरे शतक पर सहवाग से रैना तक ने की तारीफ, किसने क्या कहा?

समस्तीपुर से विद्यापतिनगर तक जश्न
वैभव की उपलब्धि की चर्चा सिर्फ उनके गांव तक सीमित नहीं है। समस्तीपुर और विद्यापतिनगर के क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा उत्साह है। लोगों को उम्मीद है कि कम उम्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके वैभव आने वाले दिनों में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उनकी यह पारी छोटे शहरों और गांवों के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल करने का सपना देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed