Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 जून के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a1e39385cffa123d1038e93","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-06-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 जून के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:38 PM, 02-Jun-2026
Bihar News: नेपाल सीमा पर पर्यटकों के लिए डिजिटल भंसार व्यवस्था शुरू, अब मिनटों में होगा काम
नेपाल सरकार ने भिट्ठामोर-जलेश्वर बॉर्डर पर पर्यटकों की सुविधा के लिए नई डिजिटल भंसार (कस्टम) व्यवस्था लागू कर दी है। अब यात्री क्यूआर स्कैन कर ऑनलाइन फॉर्म भरकर कस्टम प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे लंबी कतारों, कागजी औपचारिकताओं और करेंसी एक्सचेंज की परेशानी से राहत मिलेगी। और पढ़ें10:33 PM, 02-Jun-2026
Bihar News: कपड़ा व्यवसायी का अपहरण! सड़क किनारे मिली बाइक और चप्पल; जांच में जुटे एडिशनल एसपी
सीतामढ़ी के बेला थाना क्षेत्र से एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी के संदिग्ध अपहरण का मामला सामने आया है। दुकान बंद कर घर लौटते समय लापता हुए व्यवसायी की बाइक और चप्पल सड़क किनारे बरामद हुई है। पुलिस फिरौती समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और व्यवसायी की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:16 PM, 02-Jun-2026
BPSC TRE 4 : बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, जुलाई में जारी होगा चौथे चरण की भर्ती का नोटिफिकेशन
Teachers News : लाखों की संख्या में TRE 4 का इंतजार कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उनका यह इंतजार जुलाई महीने में समाप्त हो जाएगा क्यों कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जुलाई महीने में जारी होगा। और पढ़ें09:59 PM, 02-Jun-2026
Bihar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, शव छोड़ ससुराल पक्ष के लोग फरार; जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। और पढ़ें09:30 PM, 02-Jun-2026
Bihar News : सस्पेंड एसडीपीओ हुए निलंबन मुक्त, मोकामा विधानसभा क्षेत्र में इस वजह से हुई थी कार्रवाई
Bihar : बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक सस्पेंडेड एसडीपीओ को राहतभरी खबर दी है। वह अधिकारी अब एक बार फिर से बिहार पुलिस में अपनी सेवा दे पाएगा। ड्यूटी के दौरान उस पर काफी गंभीर आरोप लगे थे। और पढ़ें08:47 PM, 02-Jun-2026
Bihar News : बिहार में भू-माफिया से सांठगांठ करने वाले 8 अफसरों पर गिरी गाज, सम्राट सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Bihar : सम्राट सरकार ने 8 अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई भू-माफिया से सांठगांठ करने के आरोप में की गई है। सम्राट सरकार के इस एक्शन से अधिकारियों में हड़कंप है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:43 PM, 02-Jun-2026
Bihar News: सांख्यिकी पदाधिकारी की बोलेरो रेलिंग से टकराई, अधिकारी के दोनों पैर टूटे; चालक का पैर कटा
पूर्णिया के अमौर प्रखंड में सहयोग शिविर के लिए जा रहे सांख्यिकी पदाधिकारी और उनके चालक की सरकारी बोलेरो भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। पुलिया की लोहे की रेलिंग वाहन में घुस जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। और पढ़ें08:19 PM, 02-Jun-2026
Bihar News: मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
समस्तीपुर में मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी भरा वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें08:04 PM, 02-Jun-2026
Bihar News: प्रेमनगर में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, मां और पति गिरफ्तार; कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस
अररिया के प्रेमनगर में एक महिला की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने मृतका की मां और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी लगाया गया है। और पढ़ें07:03 PM, 02-Jun-2026