फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman Dies Under Suspicious Circumstances in Premnagar, Mother and Husband Arrested

Bihar News: प्रेमनगर में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, मां और पति गिरफ्तार; कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 Jun 2026 08:04 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 08:04 PM IST
सार

अररिया के प्रेमनगर में एक महिला की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने मृतका की मां और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी लगाया गया है।

विज्ञापन
Woman Dies Under Suspicious Circumstances in Premnagar, Mother and Husband Arrested
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीण।

विस्तार

अररिया के आरएस थाना क्षेत्र के प्रेमनगर वार्ड संख्या-16 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस द्वारा जारी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका को पिछले दो दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर उसकी मां और पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने तथा मारपीट करने की बात सामने आई है। मृतका के गले, हाथ और पैरों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।

विज्ञापन

मृतका की मां और पति को गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की मां और पति को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मृतका लंबे समय से अपनी मां और पति के बीच कथित संबंधों का विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था। कई ग्रामीणों ने दावा किया कि मृतका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था तथा उसने कई बार इस स्थिति पर आपत्ति भी जताई थी। हालांकि, इन आरोपों की अब तक पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही-पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है।



ये भी पढ़ें- Bihar News: राबड़ी आवास विवाद पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- सरकारी बंगला किसी की जागीर नहीं

घटना के बाद प्रेमनगर और आसपास के क्षेत्रों में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुरूप विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed