फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Suspended SDPO suspension revoked Bihar Police Headquarters Patna Bihar News

Bihar News : सस्पेंड एसडीपीओ हुए निलंबन मुक्त, मोकामा विधानसभा क्षेत्र में इस वजह से हुई थी कार्रवाई

Tue, 02 Jun 2026 09:30 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Tue, 02 Jun 2026 09:30 PM IST
सार

Bihar : बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक सस्पेंडेड एसडीपीओ को राहतभरी खबर दी है। वह अधिकारी अब एक बार फिर से बिहार पुलिस में अपनी सेवा दे पाएगा। ड्यूटी के दौरान उस पर काफी गंभीर आरोप लगे थे। 

विज्ञापन
Suspended SDPO suspension revoked Bihar Police Headquarters Patna Bihar News
पुलिस मुख्यालय पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार सरकार के गृह विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए बाढ़ के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबन मुक्त कर दिया है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोपों के बाद उन पर गाज गिरी थी। अब बिहार पुलिस मुख्यालय की हरी झंडी मिलने के बाद सरकार ने उनकी बहाली का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राबड़ी देवी के बंगले पर सीएम सम्राट चौधरी का बयान आया; बोले- मां की चाहत कुछ, बेटे की इच्छा कुछ और
विज्ञापन


मोकामा चुनाव के दौरान लगा था लापरवाही का आरोप
यह पूरा मामला मोकामा विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। चुनाव के दौरान क्षेत्र में शांति बनाए रखने और अपनी जिम्मेदारी ठीक से न निभाने को लेकर तत्कालीन एसडीपीओ अभिषेक सिंह पर गंभीर आरोप लगे थे। शुरुआती जांच के बाद सरकार ने उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाया था, जिसके बाद उन पर यह बड़ी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: 'प्रधानमंत्री से बड़ा बिहार के मुख्यमंत्री का घर'- राबड़ी आवास पर रार देख राजद ने किया दावा, सूची भी दी


नवंबर 2025 में किए गए थे सस्पेंड
लापरवाही के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए बिहार सरकार के गृह विभाग ने पिछले साल 2 नवंबर 2025 को अभिषेक सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। निलंबन के दौरान उन्हें पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया था और मामले की विभागीय जांच शुरू की गई थी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार में बंगला पॉलिटिक्स, मंत्री का छलका दर्द; कहा- दलित का बेटा हूं, इसलिए खाली नहीं हो रहा आवास

पुलिस मुख्यालय की सिफारिश पर खत्म हुआ निलंबन
मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में लंबी जांच और मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने सकारात्मक रुख अपनाया। मुख्यालय की ओर से अधिकारी की सेवा बहाली के लिए सरकार को एक आधिकारिक सिफारिश भेजी गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग ने नियमों के तहत विचार-विमर्श कर अभिषेक सिंह के निलंबन को खत्म करने का आदेश जारी कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति, शुरू हुआ सहयोग शिविर; जानिए किस तरह है यह लाभकारी

 प्रशासनिक महकमे में हलचल, जल्द मिलेगी नई जिम्मेदारी
इस फैसले के बाद बिहार के पुलिस और प्रशासनिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। निलंबन से राहत मिलने के बाद उम्मीद है कि अभिषेक सिंह जल्द ही पुलिस मुख्यालय में फिर से बहाल होंगे। इसके बाद सरकार उन्हें किसी नए विभाग या क्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंप सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed