फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Horror: Amour Statistical Officer's Bolero Rams Bridge Railing on SH-99; Officer Fractures Both Legs

Bihar News: सांख्यिकी पदाधिकारी की बोलेरो रेलिंग से टकराई, अधिकारी के दोनों पैर टूटे; चालक का पैर कटा

Tue, 02 Jun 2026 08:43 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 08:43 PM IST
सार

पूर्णिया के अमौर प्रखंड में सहयोग शिविर के लिए जा रहे सांख्यिकी पदाधिकारी और उनके चालक की सरकारी बोलेरो भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। पुलिया की लोहे की रेलिंग वाहन में घुस जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Purnia Horror: Amour Statistical Officer's Bolero Rams Bridge Railing on SH-99; Officer Fractures Both Legs
दुर्घटनास्थल की तस्वीर।

विस्तार

पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड में प्रशासनिक महकमे को स्तब्ध कर देने वाली एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। एसएच-99 पर फकीरटोली गांव के समीप अमौर प्रखंड के सांख्यिकी पदाधिकारी ज्योतिष चंद्र कुमार और उनकी सरकारी गाड़ी के चालक कालू एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब अधिकारी अमौर प्रखंड की हफनियां पंचायत में राज्य सरकार द्वारा आयोजित सहयोग शिविर में आम जनता की समस्याएं सुनने और सरकारी स्टॉलों का जायजा लेने अपनी सरकारी बोलेरो से जा रहे थे।

विज्ञापन

चश्मदीदों के अनुसार, जैसे ही सांख्यिकी पदाधिकारी की बोलेरो फकीरटोली के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें सीधी टक्कर मारने की कोशिश की। टक्कर से बचने के प्रयास में चालक कालू ने गाड़ी को अचानक सड़क किनारे मोड़ा, लेकिन तेज रफ्तार के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया की लोहे की मजबूत सुरक्षा रेलिंग से जा टकराई।

विज्ञापन

चालक का पैर कटकर शरीर से अलग हो गया
टक्कर इतनी भीषण थी कि लोहे की मोटी रेलिंग बोलेरो के अगले हिस्से को चीरते हुए केबिन के भीतर तक घुस गई। रेलिंग की चपेट में आने से गाड़ी की अगली सीट पर बैठे सांख्यिकी पदाधिकारी ज्योतिष चंद्र कुमार के दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि स्टेयरिंग संभाल रहे चालक कालू का एक पैर कटकर शरीर से अलग हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे
टक्कर के बाद गाड़ी के भीतर से आ रही चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। इसी दौरान उसी मार्ग से गुजर रहीं अमौर की प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी नूतन कुमारी ने भी अपनी गाड़ी रुकवाई। बीपीआरओ नूतन कुमारी और स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए भारी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो के दरवाजों को लोहे की रॉड से तोड़ा और गंभीर रूप से घायल अधिकारी व चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।



ये भी पढ़ें- Bihar News: राबड़ी आवास विवाद पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- सरकारी बंगला किसी की जागीर नहीं

इसके बाद बीपीआरओ नूतन कुमारी ने बिना समय गंवाए दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज और तत्काल सर्जरी के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और परिजन जीएमसीएच पूर्णिया पहुंच गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed