फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 17 May 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 17 May 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:27 PM, 17-May-2026

Bihar: सीतामढ़ी में बेलगाम अपराधी, महिंदवारा के बाद अब नानपुर में सीएसपी संचालक को मारी गोली, हुई मौत; बवाल

सीतामढ़ी के नानपुर में बाइक सवार तीन अपराधियों ने रविवार रात एक सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। 24 घंटे के भीतर जिले में गोलीबारी की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। और पढ़ें
10:24 PM, 17-May-2026

Bihar: जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने आजादी से लेकर समाज सुधार तक निभाई बड़ी भूमिका, कार्यक्रम में बोले मंत्री श्रवण

पटना में आयोजित समाज सुधार संगोष्ठी में मंत्री श्रवण कुमार ने जल-जीवन हरियाली योजना, पौधारोपण और समाज सुधार अभियानों की चर्चा की। उन्होंने नीतीश कुमार की शराबबंदी, दहेज और बाल विवाह विरोधी पहल को ऐतिहासिक बताते हुए जमीयत उलेमा-ए-हिंद की भूमिका सराही। और पढ़ें
विज्ञापन
09:54 PM, 17-May-2026

Bihar: मलमास महीने में नाबालिग बनी दूल्हन, देखने आए दूल्हे से दूर्गा मंदिर में हुई शादी; पुलिस को जानकारी नहीं

पटना जिला अंतर्गत बाढ स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में एक अजीबो गरीब शादी का मामला सामने आया है। मलमास महीने में शादी हुई। दूल्हन के नाबालिग होने का आरोप है। हालांकि यह शादी दोनों पक्ष की रजामंदी से हुई है। और पढ़ें
09:37 PM, 17-May-2026

Bihar News: मोहनपुर में विधायक पर हमला! बीच रास्ते घेराबंदी, गाड़ी रोककर जान लेने की कोशिश का आरोप

Bihar News: गया के मोहनपुर में बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी के काफिले को रोककर कथित हमला किया गया। विधायक ने जातिसूचक गालियां, सुरक्षाकर्मियों से मारपीट और जानलेवा हमले की कोशिश का आरोप लगाया। मामले में शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें
09:33 PM, 17-May-2026

Bihar News : कार की टक्कर से इकलौती बेटी की मौत, एनएच पार करने के दौरान हुआ हादसा; परिजन बेसुध

Madhepura News : मधेपुरा में रविवार की शाम ऑल्टो कार की टक्कर से सात साल के बच्ची की मौत हो गई। बच्ची सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ। और पढ़ें
08:24 PM, 17-May-2026

Bihar: दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर स्कूल परिसर में दफनाया शव; जमीन खोदने पर खुला राज

बथनाहा के श्यामनगर बालूगढ़ स्थित निर्माणाधीन डॉ. अंबेडकर आवासीय विद्यालय परिसर से जमीन में दफन महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने पति महबूब आलम को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की। फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:18 PM, 17-May-2026

Bihar: मोतिहारी में 21 बच्चों के साथ पकड़े गए व्यक्ति पर गहराया रहस्य, मानव तस्करी के एंगल पर उठे बड़े सवाल

मोतिहारी में बापूधाम रेलवे स्टेशन से 21 बच्चों के साथ पकड़े गए कथित मानव तस्कर मामले में अब सवाल कम और सवालों से बचने की कोशिश ज्यादा दिखाई देने लगी है। आइए पूरा मामला समझते हैं।  और पढ़ें
08:08 PM, 17-May-2026

Bihar News: किशनगंज में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, पथ निर्माण मंत्री भी पहुंचे

भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत किशनगंज में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंत्रियों और नेताओं ने संगठन, विचारधारा व कार्यपद्धति पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया तथा बिहार विकास और पार्टी विस्तार पर जोर दिया।

और पढ़ें
08:04 PM, 17-May-2026

Bihar: किशनगंज में गर्भवती महिला की हत्या, पति गिरफ्तार; ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप

किशनगंज के बहादुरगंज में गर्भवती महिला शाहीन परवीन की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने पति सरवर आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मायके वालों ने दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

और पढ़ें
07:58 PM, 17-May-2026

Bihar: रक्सौल में खुलेंगे विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर, अवैध कारोबार पर लगेगी रोक; आरबीआई का बड़ा कदम

भारत-नेपाल सीमा से जुड़े हजारों यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए राहत भरी बड़ी खबर सामने आई है। रक्सौल में वर्षों से चल रहे अवैध मुद्रा विनिमय और सट्टेबाजी के खेल पर अब शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed