{"_id":"6a09f2dc0c19c0808d0d1b49","slug":"bihar-jamiat-ulama-e-hind-has-played-a-pivotal-role-from-the-freedom-struggle-to-social-reform-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने आजादी से लेकर समाज सुधार तक निभाई बड़ी भूमिका, कार्यक्रम में बोले मंत्री श्रवण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने आजादी से लेकर समाज सुधार तक निभाई बड़ी भूमिका, कार्यक्रम में बोले मंत्री श्रवण
Sun, 17 May 2026 10:24 PM IST
Sabahat Husain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sabahat Husain
Updated Sun, 17 May 2026 10:24 PM IST
सार
पटना में आयोजित समाज सुधार संगोष्ठी में मंत्री श्रवण कुमार ने जल-जीवन हरियाली योजना, पौधारोपण और समाज सुधार अभियानों की चर्चा की। उन्होंने नीतीश कुमार की शराबबंदी, दहेज और बाल विवाह विरोधी पहल को ऐतिहासिक बताते हुए जमीयत उलेमा-ए-हिंद की भूमिका सराही।
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, ग्रामीण विकास मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण ने कहा है कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां जलवायु परिवर्तन के प्रति पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जागरूक होकर 'जल-जीवन हरियाली' योजना शुरू की। उनके शुरुआती कार्यकाल के दौरान हरियाली 9 प्रतिशत हरियाली थी, जो आज बढ़कर 16 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। इस दौरान लगभग 20 करोड़ पौधारोपण किया जा चुका है।
विज्ञापन
मंत्री ने संदेश दिया कि हमें अपने बच्चों के जन्मदिन, माता-पिता के पुण्यतिथि पर हर साल एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वे रविवार को पटना स्थित एएन सिन्हा सामाजिक अध्ययन संस्थान के सेमिनार हॉल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद, बिहार की ओर से आयोजित 'समाज सुधार संगोष्ठी' में शामिल हुए।
विज्ञापन
पढ़ें: मलमास महीने में नाबालिग बनी दूल्हन, देखने आए दूल्हे से दूर्गा मंदिर में हुई शादी; पुलिस को जानकारी नहीं
विज्ञापन
स्वतंत्रता आन्दोलन में जमीअत उलमा का महत्वपूर्ण योगदान
मंत्री ने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिन्द ने हमेशा सामाजिक सदभाव भाइचारे और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाया है। शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में इस संस्था का योगदान अत्यन्त सराहनीय रहा है। संस्था ने भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद की तरह ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने समाज सुधार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।
उन्होंने पूर्ण शराबबंदी लागू कर समाज के गरीब, मजदूर, और युवाओं को नशे की बुराईयों से बचाने का प्रयास किया। इससे लाखों परिवारों में खुशहाली और सामाजिक शांति का वातावरण बना है। दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। मौके पर नई दिल्ली स्थित जमीअत उलमा ए हिन्द के सचिव मौलाना सैयद अजहर मदनी, बिहार जमीअत उलमा के अध्यक्ष मौलाना बदर अहमद मुजीबी, महासचिव मौलाना मोहम्मद अब्बास कासमी, सचिव डॉ. फैज अहमद कादरी, बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. खालिद अनवर, सहित अन्य मौजूद रहे।