Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 मई के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Bihar News : भारी बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पटना की हर सड़कें जाम; युद्धस्तर पर चल रहा राहत कार्य
Bihar : भीषण बारिश और आंधी ने आज राजधानी पटना के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सामान्य से लेकर वीवीआइपी क्षेत्रों में बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए, जिस वजह से पटना की लगभग सभी सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। और पढ़ेंBihar: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्णिया कोर्ट और सहरसा से आनंद विहार जाने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव
Bihar News: पूर्व मध्य रेल ने पूर्णिया कोर्ट और सहरसा से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के समय में संशोधन किया है। अब यात्रियों को 1 से 2.30 घंटे तक समय की बचत होगी। नया टाइमटेबल 15 और 19 मई 2026 से लागू होगा। पढ़ें पूरी खबर...
और पढ़ेंBihar News: मासूमों को बचाने के लिए खुद पानी में कूदीं दो किशोरियां, फिर लौटकर नहीं आईं; गांव में पसरा मातम
Bihar News: मुजफ्फरपुर के कफेन गांव में कृत्रिम तालाब में डूब रहे बच्चों को बचाने के दौरान दो किशोरियों की मौत हो गई। दोनों ने कई बच्चों की जान बचाई, लेकिन खुद डूब गईं। गांव में शोक की लहर है और उनकी बहादुरी की चर्चा हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...
और पढ़ेंBihar: इलाज नहीं, अंधविश्वास पर भरोसा पड़ा भारी; सर्पदंश से महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Bihar News: गया के मलकपुर गांव में सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में समय गंवाने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय ओझा-गुणी के पास ले गए। देर से इलाज मिलने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया। गांव में मातम पसरा है। पढ़ें पूरी खबर...
और पढ़ेंBihar News: एक ही घर में देवरानी-जेठानी के शव मिलने से मचा हड़कंप, ससुराल पक्ष फरार; लगा हत्या का आरोप
Bihar News: सारण के खोदाईबाग गांव में एक ही घर से देवरानी-जेठानी के शव अलग-अलग कमरों में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष फरार है। पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ेंBihar: मंत्री मिथिलेश तिवारी ने लिया संकल्प, कहा- शिक्षा में करेंगे सुधार; हरिहरनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
Bihar News: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में पूजा के बाद शिक्षा व्यवस्था सुधारने का संकल्प लिया। उन्होंने बिहार को फिर से ज्ञान की भूमि बनाने की बात कही और नालंदा की गौरवशाली विरासत का उल्लेख किया। पढ़ें पूरी खबर...
और पढ़ेंPatna Weather: पटना में मौसम ने मचाई तबाही, एक की मौत, इन जिलों में अलर्ट जारी
Patna Weather: पटना में मौसम ने मचाई तबाही, एक की मौत, इन जिलों में अलर्ट जारी और पढ़ेंBihar News: पहले ‘रुपए डबल’ का लालच देकर भरोसा जीतते , फिर पुलिस बनकर लूट लेते थे रकम; ऐसा हुआ ठगी का खुलासा
Bihar News: पटना में पुलिस ने रुपए डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डराते और पैसे ठग लेते थे। गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था। पुलिस ने 10 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
और पढ़ेंBihar: बैंक से जेवर छुड़ाकर लौट रही महिला से दिनदहाड़े 1.30 लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली
Bihar News: बांका के बेलहर में बैंक से जेवर छुड़ाकर लौट रही महिला से दिनदहाड़े 1.30 लाख की लूट हुई। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के पैर में गोली मार दी। घायल महिला को गंभीर हालत में भागलपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...
और पढ़ें