फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two Teen Girls Jumped Into Water to Save Children Never Returned Village Gripped in Mourning

Bihar News: मासूमों को बचाने के लिए खुद पानी में कूदीं दो किशोरियां, फिर लौटकर नहीं आईं; गांव में पसरा मातम

Fri, 08 May 2026 10:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 10:49 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कफेन गांव में कृत्रिम तालाब में डूब रहे बच्चों को बचाने के दौरान दो किशोरियों की मौत हो गई। दोनों ने कई बच्चों की जान बचाई, लेकिन खुद डूब गईं। गांव में शोक की लहर है और उनकी बहादुरी की चर्चा हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Two Teen Girls Jumped Into Water to Save Children Never Returned Village Gripped in Mourning
बच्चों की बचाने में डूबी दो किशोरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र के कफेन गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक कृत्रिम तालाब में नहाते समय बच्चों को बचाने के प्रयास में दो किशोरियों की डूबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक किशोरियों की पहचान रामपुरहरी थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी मुकेश राम की 14 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी और गरहां थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी विजय सहनी की 13 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बच्चों को बचाते हुए दी जान की कुर्बानी
स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के कुछ बच्चे कृत्रिम पोखर में नहाने गए थे। इसी दौरान कई बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर कोई बड़ा व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसी दौरान खुशबू और अंशु ने बिना अपनी परवाह किए पानी में छलांग लगा दी और बच्चों को बचाने का प्रयास किया। दोनों ने कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल भी लिया।
विज्ञापन


बचाव के दौरान खुद डूबीं दोनों किशोरियां
बताया गया कि जिन बच्चों को बचाया गया, उनमें से एक बच्चा किसी तरह गांव पहुंचा और लोगों को सूचना दी कि दोनों लड़कियां पानी में डूब गई हैं। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव तालाब से बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: बैंक से जेवर छुड़ाकर लौट रही महिला से दिनदहाड़े 1.30 लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

गांव में शोक की लहर
घटना की सूचना मिलते ही गरहां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव के लोग दोनों किशोरियों की बहादुरी और साहस की सराहना कर रहे हैं, जिनकी वजह से कई बच्चों की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed