{"_id":"69fdf4b29ac05165190ee6c9","slug":"gaya-wazirganj-malkapur-woman-dies-of-snakebite-after-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4257234-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: इलाज नहीं, अंधविश्वास पर भरोसा पड़ा भारी; सर्पदंश से महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: इलाज नहीं, अंधविश्वास पर भरोसा पड़ा भारी; सर्पदंश से महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Fri, 08 May 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 10:40 PM IST
सार
Bihar News: गया के मलकपुर गांव में सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में समय गंवाने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय ओझा-गुणी के पास ले गए। देर से इलाज मिलने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया। गांव में मातम पसरा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मृतिका की फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गया जिले में अंधविश्वास एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। वजीरगंज प्रखंड के तरवां पंचायत अंतर्गत मलकपुर गांव में सर्पदंश के बाद समय पर इलाज न मिलने से 35 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
खेत में काम के दौरान सांप ने काटा
मृतका की पहचान टिंकू यादव की पत्नी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को महिला घर के काम के दौरान मिट्टी लेने बाहर गई थी। इसी दौरान उसका हाथ गेहुंअन सांप के बिल में चला गया, जिससे सांप ने उसे डंस लिया। सांप के काटते ही महिला चीखते हुए घर पहुंची, जिसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल की जगह झाड़-फूंक में गंवाया समय
ग्रामीणों के अनुसार, सर्पदंश के तुरंत बाद महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन झाड़-फूंक और ओझा-गुणी के चक्कर में पड़ गए। घंटों तक गांव में इलाज के नाम पर अंधविश्वास चलता रहा। इस दौरान जहर धीरे-धीरे महिला के शरीर में फैलता गया और उसकी हालत बिगड़ती चली गई। जब स्थिति गंभीर हुई, तब उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
महिला की मौत के बाद पति टिंकू यादव और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो महिला की जान बच सकती थी।
ये भी पढ़ें- Bihar News: पहले ‘रुपए डबल’ का लालच देकर भरोसा जीतते , फिर पुलिस बनकर लूट लेते थे रकम; ऐसा हुआ ठगी का खुलासा
प्रशासन ने की अपील
मुखिया प्रतिनिधि रामशंकर प्रसाद, हप्पू यादव सहित कई सामाजिक लोगों ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर इलाज कराना चाहिए।