फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 6 April 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:42 PM, 06-Apr-2026

Bihar : थ्री इडियट मूवी जैसा सीन देखते रह गए लोग, स्कूटी पर मरीज को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा युवक

गया जी के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर युवक अपनी बीमार दादी को स्कूटी से प्राइवेट अस्पताल ले गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। और पढ़ें
10:38 PM, 06-Apr-2026

Bihar News : हत्या कर तेजाब से जला दिया चेहरा; पहचान छिपाने के लिए ऐसी वारदात, मगर शव को घर में ही छोड़ा

मधुबनी के खजौली में रंजीत कुमार का जला शव उसके निर्माणाधीन मकान से मिला। पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें
विज्ञापन
09:48 PM, 06-Apr-2026

Bihar : बिहार में शिक्षा सुधार पर राजद ने उठाया सवाल, कहा- व्यवस्था को सुधारने के प्रयास केवल दिखावटी

Bihar : राजद ने बिहार के शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। राजद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अधिकांश कॉलेज अतिथि शिक्षकों के सहारे चल रहे हैं। कई कॉलेजों के विभाग में एक भी नियमित शिक्षक नहीं है, जिसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। और पढ़ें
09:22 PM, 06-Apr-2026

Bihar: मुंबई-दरभंगा इंडिगो की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट हुई, यात्रियों के विरोध के बाद वापस पहुंची; जानें वजह

मुंबई से दरभंगा आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 535 को अचानक वाराणसी डायवर्ट किया गया, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। विरोध के बाद विमान दोबारा उड़ा और दरभंगा में सुरक्षित उतरा, जबकि देरी से कई फ्लाइट प्रभावित रहीं।

और पढ़ें
09:14 PM, 06-Apr-2026

Bihar Police Suicide: बंद कमरे में पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, 15 दिन पहले मिला था पदभार; विभाग में हड़कंप

Bihar Police Suicide: वैशाली के जढुआ ओपी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर कौशल कुमार ने किराए के कमरे में सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

और पढ़ें
09:09 PM, 06-Apr-2026

Bihar: बेगूसराय में गेहूं कटनी के दौरान खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक घायल, कई जख्मी; पुलिस मौके पर पहुंची

बेगूसराय के भगवानपुर में 9 बीघा जमीन विवाद के दौरान गेहूं कटनी को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। मामले में जमकर लाठी-डंडे चले। इसके साथ फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगी है। 

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:58 PM, 06-Apr-2026

Bihar: दरभंगा ज्वेलरी लूट कांड का खुलासा, सोना गायब लेकिन चांदी बरामद; दो करोड़ की लूट में छह की गिरफ्तारी

दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स लूटकांड में बेगूसराय पुलिस ने छह आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया, लेकिन बरामदगी में सिर्फ चांदी मिली। सोना गायब है। पढ़ें खबर

और पढ़ें
08:48 PM, 06-Apr-2026

Bihar News: दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग मामले में चार साल बाद आया फैसला, दोषी को 10 वर्ष की सश्रम कारावास

दुष्कर्म एवं ब्लैकमेलिंग मामले में कोर्ट ने एक अभियुक्त को दोषी पाते हुए 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इनके ऊपर 20500 रूपए का अर्थ दंड भी लगाया है और नहीं देने की स्थिति में अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। और पढ़ें
08:45 PM, 06-Apr-2026

BJP party : भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस, शुरू हुआ गांव चलो अभियान; जन-जन तक पहुंचने का है लक्ष्य

BJP party : भाजपा ने आज 47वां स्थापना दिवस मनाया। इसके साथ ही भाजपा ने गांव चलो अभियान शुरू किया। इसका मुख्य उद्देश्य जन-जन तक पहुंचने का है। इस मौके पर आज प्रदेश कार्यालय में 47 किलो का लड्डू का केक काटा गया। और पढ़ें
08:43 PM, 06-Apr-2026

जहानाबाद में दर्दनाक हादसा: पिता-पुत्री की मौके पर मौत, मां गंभीर; तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का बनी काल

जहानाबाद के एनएच-22 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पिता और दो वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल है।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed