Bihar News : हत्या कर तेजाब से जला दिया चेहरा; पहचान छिपाने के लिए ऐसी वारदात, मगर शव को घर में ही छोड़ा
मधुबनी के खजौली में रंजीत कुमार का जला शव उसके निर्माणाधीन मकान से मिला। पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी है।
मधुबनी के खजौली में रंजीत कुमार का जला शव उसके निर्माणाधीन मकान से मिला। पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी है।
विस्तार
मधुबनी के खजौली थाना क्षेत्र के सुखिघाट गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। रंजीत कुमार राम का जला हुआ शव उसके निर्माणाधीन मकान से बरामद किया गया। शव की पहचान कपड़ों और मोबाइल के आधार पर की गई।
शव बुरी तरह जला हुआ था, जिससे पहचान मुश्किल हो रही थी। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए शव पर तेजाब डालकर चेहरे को झुलसा दिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया, जहां से प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों का आरोप है कि रंजीत की हत्या कर शव को उसके ही मकान में फेंका गया। बताया गया कि वह गांव के मुखिया अशोक सिंह के यहां काम करता था। शुक्रवार शाम सोलर लाइट लगाने के दौरान वह अचानक लापता हो गया था।
पढ़ें: मुंबई-दरभंगा इंडिगो की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट हुई, यात्रियों के विरोध के बाद वापस पहुंची; जानें वजह
दो दिनों तक खोजबीन के बाद रविवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। परिजनों का कहना है कि जिस स्थान से शव मिला, वहां वे पहले भी कई बार खोज चुके थे। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।