Bihar : बिहार में शिक्षा सुधार पर राजद ने उठाया सवाल, कहा- व्यवस्था को सुधारने के प्रयास केवल दिखावटी
Bihar : राजद ने बिहार के शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। राजद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अधिकांश कॉलेज अतिथि शिक्षकों के सहारे चल रहे हैं। कई कॉलेजों के विभाग में एक भी नियमित शिक्षक नहीं है, जिसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर राष्ट्रीय जनता पार्टी ने गहरी चिंता जताई है। राजद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार का शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का प्रयास केवल दिखावटी हैं, जबकि जमीनी हकीकत काफी चिंताजनक है।
यह खबर भी पढ़ें-बिहार लहूलुहान: एक दिन में छह बड़े हत्याकांड; युवक, महिला और मासूमों को भी मार डाला, जानिए कहां क्या हुआ?
इस संबंध में राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार ही राज्य में शिक्षकों के हजारों पद खाली हैं। उनका दावा है कि वास्तविक संख्या सरकारी आंकड़ों से कहीं अधिक है, जिससे शिक्षण व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। आगे उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकांश कॉलेज अतिथि शिक्षकों के सहारे चल रहे हैं। कई कॉलेजों के विभाग तो ऐसे हैं जहाँ एक भी नियमित शिक्षक नहीं है, जिसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पांच साल के बच्चे की हॉस्टल में हत्या; UKG के छात्र के शरीर पर क्रूरता के निशान देख पुलिस भी कांपी
राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर कॉलेज खोलने की घोषणा से पूर्व कई माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक में उत्क्रमित तो कर दिया गया, लेकिन इन स्कूलों में आधारभूत संरचना, शिक्षकों और प्रयोगशालाओं का भारी अभाव है।
यह खबर भी पढ़ें-BJP party : भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस, शुरू हुआ गांव चलो अभियान; जन-जन तक पहुंचने का है लक्ष्य
चितरंजन गगन ने कहा कि छात्रों को अपने ही पंचायत के उत्क्रमित स्कूलों में नामांकन लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि पुराने प्लस टू विद्यालयों में भी कई विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल उच्च शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। राजद ने सरकार से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि वास्तविक सुधार और संसाधनों के विकास से ही शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.