फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 5 April 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:13 PM, 05-Apr-2026

West Bengal Assembly Elections 2026 : स्टार प्रचारक की सूची जारी, फ़िल्म जगत सहित कई चर्चित चेहरे भी शामिल

West Bengal Elections 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा के कुल 294 सीटों पर चुनाव होने हैं। इस चुनाव में भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। और पढ़ें
10:39 PM, 05-Apr-2026

Bihar : राजद विधायक ने भाजपा को बनाया निशाना, सीएम पर भी कसा तंज; कहा- नीतीश कुमार का राजनीतिक अंत निकट

Bihar : राजद नेता भाई वीरेन्द्र अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। आज उन्होंने एक बार फिर भाजपा पर तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बोला।  और पढ़ें
विज्ञापन
10:20 PM, 05-Apr-2026

मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना: निजी फाइनेंस कंपनी के डिविजनल फील्ड ऑफिसर की मौत, परिवार में मातम

मुजफ्फरपुर के कटरा में सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय रविश कुमार की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ा दिया। 

और पढ़ें
10:04 PM, 05-Apr-2026

Bihar News : भाजपा नेता ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा-अनर्गल आरोप लगाने से बेहतर है अपनी राजनीतिक जमीन बचाना

 Bihar : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के प्रसंग में तेजस्वी यादव भाजपा पर खूब बोलते दिख रहे हैं। ऐसे में भाजपा ने पलटवार करते हुए तेजस्वी को अनर्गल आरोप लगाने के बजाय उनकी डूबती नैया पार कैसे करेगी, इस पर चिंतन करने की सलाह दे दी है। और पढ़ें
09:34 PM, 05-Apr-2026

Bihar: खुद को गोली मार रची फर्जी हमले की कहानी, विरोधियों को फंसाने की साजिश का खुलासा; पुलिस ने खोला राज

सीतामढ़ी में युवक ने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद को गोली मारकर फर्जी हमले की कहानी बनाई। पुलिस जांच में सच्चाई सामने आई। साक्ष्य छिपाने के आरोप में कार्रवाई भी हुई है। 

और पढ़ें
08:53 PM, 05-Apr-2026

LPG Shortage : पटना में एलपीजी के लिए 1281817 बुकिंग; हर दिन कितने सिलेंडर दिए जा रहे? डीएम ने दी जानकारी

Bihar News : रसोई गैस की मांग और उपलब्धता को लेकर पटना से बड़ा अपडेट सामने आया है। पटना डीएम ने इस अपडेट के साथ स्पष्ट किया है कि  कालाबाजारी, ओवरप्राइसिंग एवं अवैध उपयोग की शिकायत पर तुरंत नामजद प्राथमिकी का आदेश है, जिससे स्थिति नियंत्रित हो रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:42 PM, 05-Apr-2026

Bihar: सीतामढ़ी में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत, पति-ससुर समेत तीन हिरासत में; पुलिस ने जांच की शुरू

सीतामढ़ी के रीगा में 23 वर्षीय नवविवाहिता प्रीति साह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति से विवाद के बाद वह कमरे में मृत मिली। पुलिस ने पति, ससुर समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

और पढ़ें
08:29 PM, 05-Apr-2026

Bihar Accident: चलती ट्रेन से उतरना पड़ा भारी, युवक के कटे दोनों पैर; घर पहुंचने की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह

मुंगेर के जमालपुर–भागलपुर रेलखंड पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में युवक राम कुमार मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें
08:29 PM, 05-Apr-2026

हावड़ा हत्याकांड का बड़ा खुलासा: जमालपुर में मिली थी शरण, बंगाल पुलिस ने बिहार से दो आरोपी को दबोचा

हावड़ा में प्रॉपर्टी डीलर शफीक खान की हत्या मामले में बंगाल पुलिस ने जमालपुर से दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों ने मुख्य आरोपियों को शरण दी और फरार होने में मदद की।

और पढ़ें
07:58 PM, 05-Apr-2026

Bihar Crime: समस्तीपुर में साइबर ठगों का बड़ा खेल, डीएसपी का नंबर हैक कर मांगे पैसे; लोगों से वसूली की कोशिश

समस्तीपुर में साइबर ठगों ने डीएसपी विवेक कुमार शर्मा का नंबर हैक कर लोगों से पैसे मांगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लोगों को सतर्क रहने और पैसे ट्रांसफर न करने की अपील की।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed