फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Shoots Self to Fabricate Story of Fake Attack Conspiracy to Frame Rivals Exposed news in hindi

Bihar: खुद को गोली मार रची फर्जी हमले की कहानी, विरोधियों को फंसाने की साजिश का खुलासा; पुलिस ने खोला राज

Sun, 05 Apr 2026 09:34 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: Sabahat Husain Updated Sun, 05 Apr 2026 09:34 PM IST
सार

सीतामढ़ी में युवक ने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद को गोली मारकर फर्जी हमले की कहानी बनाई। पुलिस जांच में सच्चाई सामने आई। साक्ष्य छिपाने के आरोप में कार्रवाई भी हुई है। 

विज्ञापन
Bihar: Shoots Self to Fabricate Story of Fake Attack Conspiracy to Frame Rivals Exposed news in hindi
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के भैरोकोठी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद को गोली मारकर फर्जी हमले की कहानी गढ़ दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन

घायल युवक की पहचान भैरोकोठी वार्ड-3 निवासी मुकेश झा के पुत्र सुंदरम कुमार के रूप में हुई है, जिसे शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुंदरम कुमार बाइक से जानकी मंदिर से लौट रहा था, तभी पुनौरा थाना क्षेत्र के राघोपुर बखरी डुमरा बाईपास पर दो नकाबपोश अपराधियों ने ओवरटेक कर उसके पैर में गोली मार दी।

विज्ञापन

हालांकि, जांच के दौरान सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को युवक के बयान में कई विरोधाभास मिले। घटनास्थल पर गोलीबारी के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने से पुलिस का शक गहरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने जब युवक के घर की तलाशी ली, तो साजिश का खुलासा हो गया। घर की दीवारों पर खून के छींटे और फर्श धोए जाने के निशान मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि गोली घर के अंदर ही चलाई गई थी और बाद में सबूत मिटाने की कोशिश की गई। पुलिस ने घर से एक पिस्टल, दो मैगजीन, एक जिंदा कारतूस और एक पिलेट बरामद किया। जांच में पुष्टि हुई कि सुंदरम ने सुनियोजित तरीके से खुद को गोली मारकर हमले का नाटक रचा था।


पढ़ें: सीतामढ़ी में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत, पति-ससुर समेत तीन हिरासत में; पुलिस ने जांच की शुरू

पुरानी रंजिश बनी वजह
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सुंदरम के भाई की पूर्व में हत्या हो चुकी है, जिसके आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं। उन्हीं आरोपियों को दोबारा फंसाने के लिए सुंदरम ने यह साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस ने साक्ष्य छिपाने और साजिश रचने के आरोप में सुंदरम की मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घायल सुंदरम का इलाज फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।

क्या कहती है पुलिस
सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार सिंह ने कहा कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए इस तरह की साजिश रचना गंभीर अपराध है। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed