फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : bank divisional mainager died in road accident police investigate more detail

मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना: निजी फाइनेंस कंपनी के डिविजनल फील्ड ऑफिसर की मौत, परिवार में मातम

Sun, 05 Apr 2026 10:20 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 10:20 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कटरा में सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय रविश कुमार की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ा दिया। 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : bank divisional mainager died in road accident police investigate more detail
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में निजी फाइनेंस कंपनी के डिविजनल फील्ड ऑफिसर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रविश कुमार के रूप में हुई है, जो सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे। वे करीब छह महीने पहले ही इस पद पर कार्यरत हुए थे और कंपनी के काम से मुजफ्फरपुर आ रहे थे।

विज्ञापन

घटना के संबंध में साथ चल रहे कंपनी के एक फील्ड ऑफिसर ने बताया कि रविश कुमार अपनी बाइक से आगे चल रहे थे। इसी दौरान राजडीह एनएच-527सी के पास उनकी बाइक सड़क किनारे गिरी हुई मिली। जांच करने पर पता चला कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन


पढ़ें:  राज्यसभा जाने से पहले वाल्मीकि नगर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, पश्चिमी चंपारण को क्या-क्या सौगातें दीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रविश कुमार को इलाज के लिए कटरा पीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कटरा थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार और कंपनी के साथियों में गहरा शोक व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed