फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   lpg shortage patna dm statement patna dm order against black marketing in lpg crisis bihar news

LPG Shortage : पटना में एलपीजी के लिए 1281817 बुकिंग; हर दिन कितने सिलेंडर दिए जा रहे? डीएम ने दी जानकारी

Sun, 05 Apr 2026 08:53 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sun, 05 Apr 2026 08:53 PM IST
सार

Bihar News : रसोई गैस की मांग और उपलब्धता को लेकर पटना से बड़ा अपडेट सामने आया है। पटना डीएम ने इस अपडेट के साथ स्पष्ट किया है कि  कालाबाजारी, ओवरप्राइसिंग एवं अवैध उपयोग की शिकायत पर तुरंत नामजद प्राथमिकी का आदेश है, जिससे स्थिति नियंत्रित हो रही है।

विज्ञापन
lpg shortage patna dm statement patna dm order against black marketing in lpg crisis bihar news
पटना डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एलपीजी की किल्लत और गैस के हाहाकार की तस्वीरों में काफी बदलाव होता नजर आ रहा है।  इसको लेकर पटना प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पटना प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि उन्हें परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। कुछ लोग कालाबाजारी करने की कोशिश जरुर कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनलोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राज्यसभा जाने से पहले वाल्मीकि नगर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, पश्चिमी चंपारण को क्या-क्या सौगातें दीं?
विज्ञापन


इस संबंध में पटना के जिलाधिकारी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक परिस्थितियों के आलोक में जिला प्रशासन, पटना द्वारा ’सरकार के निदेशों के अनुरूप हर कदम उठाया गया है ताकि आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता एवं प्रवासी श्रमिकों के हितों की सुरक्षा’ सुनिश्चित की जा सके। विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर सरकार के आदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: 'बेटियों के साथ दरिंदगी' पर रोहिणी ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा- मां-बहनों की चीख CM को सुनाई नहीं देती

इस संबंध में पटना के जिलाधिकारी ने कहा कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। इसकी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू है। जिला में कुल 136 गैस एजेंसी तथा एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 16,65,360 है। सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स एवं गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है। अभी तक कुल 12,81,8 17 बुकिंग किया गया है। एक दिन में औसतन 30 से 35 हज़ार बुकिंग किया जा रहा है, जबकि 35 से 40 हजार सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। कभी-कभी यह आँकड़ा घटता-बढ़ता भी है। उपभोक्ताओं को बुकिंग एवं सिलिंडर प्राप्ति में कोई दिक़्क़त नहीं हो रही है।

पटना के डीएम ने कहा कि लोग पैनिक बुकिंग न करें। कंपनियों से प्रतिदिन अच्छी संख्या में सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है। घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे गैस एजेंसी पर भीड़ न लगाएँ। आपको लाईन में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है। घर से ही एलपीजी रिफिल बुक करें। घरेलू एलपीजी सिलेंडर तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा सीधे आपके घर तक पहुँचाया’ जा रहा है। किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट सूचना’ पर ध्यान न दें। आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास’ करें। एलपीजी घरेलू गैस के पारदर्शी एवं सुचारू रूप से आपूर्ति के लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है। आवश्यकता पड़ने पर 0612-2219810 पर कॉल करें। आपको ’विधिवत एवं त्वरित सहायता’ प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed