{"_id":"69d29746b14696dfa50b20da","slug":"rjd-party-bhai-virendra-targeted-bjp-party-nitish-kumar-s-political-end-is-near-patna-bihar-news-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : राजद विधायक ने भाजपा को बनाया निशाना, सीएम पर भी कसा तंज; कहा- नीतीश कुमार का राजनीतिक अंत निकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : राजद विधायक ने भाजपा को बनाया निशाना, सीएम पर भी कसा तंज; कहा- नीतीश कुमार का राजनीतिक अंत निकट
Sun, 05 Apr 2026 10:39 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:39 PM IST
सार
Bihar : राजद नेता भाई वीरेन्द्र अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। आज उन्होंने एक बार फिर भाजपा पर तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बोला।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद विधायक भाई वीरेन्द्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने खगड़िया में भाजपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति केवल लालू यादव और उनके परिवार तक ही सीमित रह गई है। भाई वीरेन्द्र ने कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों को निगल जाती है। उन्होंने कहा कि इसका प्रत्यक्ष उदाहरण महाराष्ट्र और ओडिशा हैं, और अब बिहार भी इसी क्रम में शामिल होने वाला है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राज्यसभा जाने से पहले वाल्मीकि नगर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, पश्चिमी चंपारण को क्या-क्या सौगातें दीं?
विज्ञापन
भाई वीरेंद्र ने दावा करते हुए कहा कि बिहार में एक साल के भीतर जदयू का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति केवल सांसदों और विधायकों के होने से नहीं चलती, इसलिए अब नीतीश जी की राजनीति का अंत भी निकट है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-LPG Shortage : पटना में एलपीजी के लिए 1281817 बुकिंग; हर दिन कितने सिलेंडर दिए जा रहे? डीएम ने दी जानकारी
भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अंग्रेजों की एजेंट रही है और उसे देश से कोई प्रेम नहीं है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि भाजपा का यह रवैया और उसकी रणनीतियां बिहार के राजनीतिक समीकरणों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही हैं।