{"_id":"6ad980368c88f6c9490db694","slug":"bihar-stet-2026-november-4-exam-rescheduled-to-november-21-admit-card-on-october-24-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार एसटीईटी 2026: चार नवंबर की परीक्षा 21 नवंबर को क्यों ली जाएगी, संशोधित एडमिट कार्ड कब होगा जारी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार एसटीईटी 2026: चार नवंबर की परीक्षा 21 नवंबर को क्यों ली जाएगी, संशोधित एडमिट कार्ड कब होगा जारी?
Thu, 22 Oct 2026 08:47 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:47 AM IST
सार
शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एसटीईटी परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। इसके लिए अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्य भी जारी किया जाएगा। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
बिहार बोर्ड।
- फोटो : ANI
विस्तार
बिहार में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। चार नवंबर को होने वाली परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। इस दिन केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति की परीक्षा आयोजित होने के कारण बिहार एसटीईटी की परीक्षा अब 21 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
24 अक्टूबर को जारी होगा संशोधित एडमिट कार्ड
बिहार बोर्ड के अनुसार, चार नवंबर की परीक्षा के लिए अलग से संशोधित एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थी 24 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा की नई तारीख और अन्य जरूरी विवरणों की जांच कर लें।
विज्ञापन
25 अक्टूबर से शुरू होगी एसटीईटी परीक्षा
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक होना है। हालांकि, चार नवंबर की परीक्षा को पुनर्निर्धारित कर 21 नवंबर कर दिया गया है। अन्य तिथियों की परीक्षाओं में बदलाव नहीं किया गया है। बाकी सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी।
विज्ञापन
बिहार में दुर्गा विसर्जन: पटना सिटी में युवक को मारी गोली, मौत के बाद इलाके में तनाव; प्रतिमा विसर्जन रुका
19 अक्तूबर को जारी हुआ एसटीईटी का प्रवेश पत्र
बता दें कि तीन दिन पहले ही बिहार बोर्ड ने एसटीईटी 2026 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया था। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ने आधिकारिक प्रवेश पत्र पोर्टल पर जाकर अपना हॉल टिकट भी डाउनलोड कर लिया था। बोर्ड ने एसटीईटी की परीक्षा 25 अक्तूबर से 20 नवंबर 2026 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित किए जाने की जानकारी दी थी। लेकिन, आज अचानक अब नया तारीख जारी कर दी गई।