11:03 PM, 04-Apr-2026
Bihar News : झारखंड रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर जमकर बरसे, कहा- सरकार हर मोर्चे पर रही विफल
Bihar : तेजस्वी यादव आज फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनता किसी व्यक्ति विशेष के चेहरे पर नहीं, बल्कि मुद्दों के आधार पर वोट देती है।
और पढ़ें
10:13 PM, 04-Apr-2026
Bihar News : खुद को वकील बताकर बना रहा था जाली दस्तावेज, कई अधिकारियों के नकली मुहर भी बरामद
Bihar Police : पुलिस को लगा था कि मामूली सी बात होगी। चूंकि शिकायत मिली थी, इसलिए आरोपी के घर पर जाना जरुरी था। लेकिन जब पुलिस आरोपी के कमरे में घुसी तो अंदर का नजारा देख कर हैरान रह गई। इतने सारे मुहर?
और पढ़ें
10:01 PM, 04-Apr-2026
Bihar News: गांधी आश्रम पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन, बापू को दी श्रद्धांजलि; ऐतिहासिक विरासत को सराहा
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम का दौरा कर महात्मा गांधी व कस्तूरबा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया, संग्रहालय देखा और ऐतिहासिक महत्व की सराहना की।
और पढ़ें
09:13 PM, 04-Apr-2026
Bihar: मधुबनी में दिनदहाड़े फायरिंग का मामला, युवक को मारी दो गोलियां; गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती
मधुबनी के शाहपुर गांव में पड़ोसी ने 25 वर्षीय युवक को दो गोली मार दी। एक पेट और दूसरी हाथ में लगी। गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती है। पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें
09:12 PM, 04-Apr-2026
Bihar News: भागलपुर में फर्जी शपथ पत्र कांड का बड़ा खुलासा, पुलिस की तकनीकी जांच से नेटवर्क बेनकाब
Bihar: भागलपुर में फर्जी शपथ पत्र कांड का पुलिस ने 90 दिन की तकनीकी जांच के बाद खुलासा किया। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ। डिजिटल साक्ष्यों से नेटवर्क उजागर हुआ, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आगे बड़े खुलासे संभव हैं।
और पढ़ें
08:15 PM, 04-Apr-2026
Bihar: मधुबनी में 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप; पुलिस कर रही मामले की जांच
मधुबनी के एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रह रहे 12 वर्षीय छात्र विकेश कुमार महतो की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
और पढ़ें
08:03 PM, 04-Apr-2026
Bihar News: हापुड़ से लापता युवती की तलाश में यूपी पुलिस सहरसा पहुंची, 4 मार्च से हुई थी गायब; तलाश हुई तेज
यूपी के हापुड़ से 4 मार्च से लापता 23 वर्षीय युवती की तलाश में यूपी पुलिस 1200 किमी दूर बिहार के सहरसा पहुंची। आखिरी लोकेशन यहीं मिली थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से जांच तेज कर दी गई है।
और पढ़ें
07:39 PM, 04-Apr-2026
Bihar: सीवान के डीएवी कॉलेज में विवाद, शिक्षिका से अभद्रता का मामला; पुलिस के दखल के बाद शांत हुई स्थिति
सीवान के डीएवी पीजी कॉलेज में हाजिरी विवाद के दौरान बाहरी युवक द्वारा महिला शिक्षिका से अभद्रता के बाद तनाव बढ़ गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। शिक्षकों ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी।
और पढ़ें
07:30 PM, 04-Apr-2026
सीवान में दर्दनाक हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मामा के घर से लौट रहा था; परिजन बेसुध
सीवान के आंदर थाना क्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार अमित कुमार सिंह की मौत हो गई। घायल अमित ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त किया है। जांच जारी है।
और पढ़ें
07:23 PM, 04-Apr-2026
किशनगंज में GST का बड़ा एक्शन: व्यापारी के कई ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप, वित्तीय लेन-देन की हो रही जांच
किशनगंज के ठाकुरगंज में जीएसटी विभाग ने व्यापारी श्रवण कुमार जाजोदिया के दुकान, घर और गोदामों पर छापेमारी की। टीम दस्तावेज, स्टॉक और लेन-देन की जांच कर रही है। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
और पढ़ें