फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News :young man shot twice neighbour treatment in DMCH

Bihar: मधुबनी में दिनदहाड़े फायरिंग का मामला, युवक को मारी दो गोलियां; गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती

Sat, 04 Apr 2026 09:13 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 09:13 PM IST
सार

मधुबनी के शाहपुर गांव में पड़ोसी ने 25 वर्षीय युवक को दो गोली मार दी। एक पेट और दूसरी हाथ में लगी। गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती है। पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News :young man shot twice neighbour treatment in DMCH
डीएमसीच में इलाजरत आदित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव में एक युवक को पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने दिनदहाड़े गोली मार दी। घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय आदित्य सिंह के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन

घटना के बाद बेनीपट्टी थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में पड़ोसी रणधीर सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है, जिसका आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: सीवान के डीएवी कॉलेज में विवाद, शिक्षिका से अभद्रता का मामला; पुलिस के दखल के बाद शांत हुई स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, आदित्य सिंह किसी काम से बाजार जा रहा था, तभी रणधीर सिंह ने उसे रोककर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उसने ताबड़तोड़ दो गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली आदित्य के पेट में और दूसरी उसके हाथ में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे तुरंत डीएमसीएच ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी अक्सर नशे में रहता है और गांव में दहशत फैलाए रखता है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed