फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   12years old student dead in school hostal in madhubani Bihar news

Bihar: मधुबनी में 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप; पुलिस कर रही मामले की जांच

Sat, 04 Apr 2026 08:15 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 08:15 PM IST
सार

मधुबनी के एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रह रहे 12 वर्षीय छात्र विकेश कुमार महतो की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
12years old student dead in school hostal in madhubani Bihar news
हॉस्टल में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मधुबनी जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

मृतक छात्र की पहचान विकेश कुमार महतो के रूप में हुई है, जो लक्ष्मीपुर चौक स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। शनिवार को स्कूल प्रबंधन के कुछ लोग उसे इलाज के लिए मधेपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अंजूम हाशमी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। घटना के बाद स्कूल के कुछ शिक्षक फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर जारी, सातवीं मौत के बाद अब एक और युवक ने तोड़ा दम; आंकड़ा बढ़ा

इधर, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बच्चे की पिटाई कर उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भेजा थाना क्षेत्र के बकुआ पंचायत स्थित सुंदरी गांव से अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मधेपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed