फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Police arrested lawyer with fake documents and fake seals Shastri Nagar Patna Bihar News

Bihar News : खुद को वकील बताकर बना रहा था जाली दस्तावेज, कई अधिकारियों के नकली मुहर भी बरामद

Sat, 04 Apr 2026 10:13 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sat, 04 Apr 2026 10:13 PM IST
सार

Bihar Police : पुलिस  को लगा था कि मामूली सी बात होगी। चूंकि शिकायत मिली थी, इसलिए आरोपी के घर पर जाना जरुरी था। लेकिन जब पुलिस आरोपी के कमरे में घुसी तो अंदर का नजारा देख कर हैरान रह गई। इतने सारे मुहर? 

विज्ञापन
Bihar Police arrested lawyer with fake documents and fake seals Shastri Nagar Patna Bihar News
शास्त्री नगर थाना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में एक शख्स खुद को बकील बताकर फर्जीवाड़ा का काम करता था। पुलिस ने उसके पास से अलग-अलग विभागों के सरकारी अधिकारियों के नाम पर बनाए गए 39 नकली मोहर बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी खुद को वकील बताता है, लेकिन सिर्फ फर्जीवाड़ा का काम करता है। मामला शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को दी चुनौती, कहा- NDA इन मुद्दों पर करे मुझसे सार्वजनिक बहस
विज्ञापन


घटना के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साकेत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक शख्स ने थाना में आकर शिकायत दर्ज कराई। उसने लिखित रूप से शिकायत करते हुए कहा कि आरोपी खुद को वकील कह रहा है। उसने अथर्व लीगल सर्विसेज’ के नाम पर कागजात में त्रुटि सुधारने के लिए पेपर और रुपए भी लिए। लेकिन न तो कागजात का कोई काम किया और न ही पीड़ित का रुपया लौटाया। जब पीड़ित ने कागजात और रुपए की मांग की तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पटना में तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत, चाचा ने दोस्तों के साथ मिलकर किया ऐसा; हालत गंभीर

आवेदन मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपी के घर पर पहुँच गई। पुलिस के पहुंचते ही वहां उसके दो अन्य सहयोगी भागने लगे, जिसे पुलिस ने खदेड़कर दबोच लिया। जांच के दौरान जब पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने खुद को वकील बताया। कमरे की जांच के दौरान वहां से अलग-अलग विभागों के सरकारी अधिकारियों के नाम पर लगभग 39 नकली मोहर बरामद हुए। पुलिस ने जब इसके संबंध में सख्ती से पूछताछ की तब आरोपी ने बताया कि वह उन मुहरों का उपयोग फर्जी दस्तावेज तैयार करने में करता था।

घटना के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साकेत कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहा था, जिसे अब बेनकाब कर दिया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी कानूनी सेवा लेने से पहले संबंधित व्यक्ति या संस्थान की सत्यता की जांच अवश्य करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।


                               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed