{"_id":"69d14b84a254277082089a9e","slug":"tejashwi-yadav-targeted-nitish-kumar-failed-bihar-government-rjd-party-patna-bihar-news-nda-party-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : झारखंड रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर जमकर बरसे, कहा- सरकार हर मोर्चे पर रही विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : झारखंड रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर जमकर बरसे, कहा- सरकार हर मोर्चे पर रही विफल
Sat, 04 Apr 2026 11:03 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:03 PM IST
सार
Bihar : तेजस्वी यादव आज फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनता किसी व्यक्ति विशेष के चेहरे पर नहीं, बल्कि मुद्दों के आधार पर वोट देती है।
विज्ञापन
राजद नेता तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज नीतीश सरकार पर जमकर बरसे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्य ठप हैं और सरकार बनने के बाद सत्ताधारी नेताओं में केवल पद की होड़ मची हुई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने किसी व्यक्ति विशेष के चेहरे पर नहीं, बल्कि मुद्दों के आधार पर वोट दिया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को दी चुनौती, कहा- NDA इन मुद्दों पर करे मुझसे सार्वजनिक बहस
विज्ञापन
नीतीश कुमार की सुरक्षा से जुड़े गृह विभाग के एक पत्र में इस्तीफे का जिक्र किए जाने पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने पूछा कि क्या देश में पहले कभी ऐसा हुआ है? उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि अधिकारियों को पहले से ही आभास था कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार सत्ता में नहीं लौटेंगे। तेजस्वी यादव ने केरल की राजनीति का उदाहरण देते हुए कहा कि वहाँ एलडीएफ सरकार दोबारा सत्ता में आएगी, क्योंकि पिछले 10 वर्षों में उसने बेहतरीन कार्य किया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : राज्यसभा जाने से पहले सीएम पहुंचे बिहटा, निर्माणाधीन एयरपोर्ट सहित एलिवेटेड पथ का किया निरीक्षण
तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ताधारी दल का काम अब केवल विपक्ष को गाली देना रह गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या लोगों को रोजगार मिला? क्या महिलाओं को 2 लाख रुपए की सहायता मिली? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। दरअसल तेजस्वी यादव आज पटना से झारखंड जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बातें कही।