फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 25 February 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:27 PM, 25-Feb-2026

Bihar News : शिवानी हत्याकांड का हुआ खुलासा, परिजनों की थ्योरी हुई सच; चौंकाने वाली थी वजह

Bihar : पद भले ही फॉरेस्टर का था, लेकिन ताल्लुकात बड़े लोगों से रखता था। नाजायज प्यार और अय्याशी में न सिर्फ लड़की की जिंदगी बर्बाद की बल्कि उसकी हत्या कर दफन भी कर दिया। लेकिन सच जमीन खोदकर बाहर निकल आई।  और पढ़ें
10:46 PM, 25-Feb-2026

Bihar: प्रदेश में पहली बार न्यायधीश ने साइबर अपराध के मामले में दोषियों को सुनाई सजा, ब्लैकमेल करना पड़ा भारी

छपरा की अदालत ने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के मामले में दो आरोपियों को आईटी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में सजा सुनाई। लोक अभियोजक के अनुसार, बिहार में साइबर अपराध के मामले में यह पहली सजा है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:23 PM, 25-Feb-2026

Bihar: फाइलेरिया व कीड़े मारने की दवा खाने के बाद बच्चों को हुआ पेट दर्द, 30 से अधिक पीड़ित अस्पताल में भर्ती

अथमलगोला प्रखंड के रामनगर दियारा स्थित सरकारी स्कूलों में फाइलेरिया और कृमिनाशक दवा खाने के बाद करीब 35 बच्चे बीमार पड़ गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है। और पढ़ें
10:01 PM, 25-Feb-2026

Bihar News: किशनगंज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हाईलेवल बैठक, सीमा सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किशनगंज में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। सीमा सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को लेकर अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। और पढ़ें
09:24 PM, 25-Feb-2026

Bihar News: सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदार को मार दी गोली, पीड़ित गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती

मधेपुरा में टीपी कॉलेज के पास सिगरेट और गुटखा देने से इनकार करने पर बदमाशों ने किराना दुकानदार को मुंह में गोली मार दी। घायल का सहरसा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
08:53 PM, 25-Feb-2026

Bihar News: पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता पूर्णमासी राम का पटना में निधन, गोपालगंज और बगहा क्षेत्र में शोक की लहर

गोपालगंज के पूर्व सांसद और वरिष्ठ दलित नेता पूर्णमासी राम का पटना के रूबन हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके जाने से बिहार की राजनीति, खासकर गोपालगंज और बगहा क्षेत्र में शोक की लहर है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:28 PM, 25-Feb-2026

सीमांचल के तीन दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह: सीमा सुरक्षा, लैंड पोर्ट समेत इन मुद्दो पर फोकस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय सीमांचल दौरे पर किशनगंज, अररिया और पूर्णिया पहुंचे। भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा, घुसपैठ रोकथाम और ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना की समीक्षा दौरे का मुख्य फोकस है। और पढ़ें
08:17 PM, 25-Feb-2026

Bihar : तीन महीने से लापता शिवानी जंगल में थी दफन, आरोपी वन विभाग के कर्मी ने उगला सच तो हैरान रह गई पुलिस

Murder Case : पुलिस ने तीन महीने से लापता लड़की का क्षत-विक्षत शव जंगल में जमीन खोदकर निकाला। यह इतना आसान भी नहीं था, लेकिन पुलिस की मैराथन कोशिश रंग लायी और सच जमीन से बाहर निकलकर खुद अपनी  कहानी बयां करने लगा।  और पढ़ें
08:02 PM, 25-Feb-2026

Bihar News: नए घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित खजूरी तिवारी टोला गांव में 20 वर्षीय युवक का शव नवनिर्मित मकान में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच में जुटी है। और पढ़ें
07:10 PM, 25-Feb-2026

Bihar: अमित शाह का अररिया दौरा, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा के साथ ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ पर रहेगा फोकस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 फरवरी को अररिया के दौरे पर रहेंगे। वे भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक और वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed