फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Intense Preparations On as Union Home Minister Amit Shah Set to Visit araria

Bihar: अमित शाह का अररिया दौरा, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा के साथ ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ पर रहेगा फोकस

Wed, 25 Feb 2026 07:10 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 07:10 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 फरवरी को अररिया के दौरे पर रहेंगे। वे भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक और वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे।

विज्ञापन
Intense Preparations On as Union Home Minister Amit Shah Set to Visit araria
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 फरवरी को संभावित रूप से बिहार के अररिया जिले के दौरे पर रह सकते हैं। उनका यह दौरा भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों की सुरक्षा, विकास कार्यों और अन्य संवेदनशील मुद्दों की समीक्षा पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम लगभग छह घंटे तक चलने की संभावना है।

विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री सुबह करीब 11 बजे नेपाल सीमा पर स्थित लेट्टी सीमा चौकी पहुंचेंगे, जहां वे सीमा सुरक्षा से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसे सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

बैठक में सात जिलों के अधिकारी शामिल हो सकते हैं
इसके बाद वे अररिया समाहरणालय पहुंचकर सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी), जिलाधिकारी (डीएम) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में सीमा सुरक्षा, अवैध घुसपैठ की रोकथाम, जनसांख्यिकीय बदलाव तथा अन्य रणनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक में पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सात जिलों के अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha: तेजस्वी यादव ने बताया कैसी स्थिति में हैं CM नीतीश कुमार? कहा- बिहार में राज कर रहे अपराधी

‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ से संबंधित है कार्यक्रम
समीक्षा बैठक के उपरांत गृह मंत्री ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ से संबंधित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। यह योजना नेपाल सीमा से सटे गांवों में बुनियादी ढांचे सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को गति देकर पलायन रोकना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

गृह मंत्री का अररिया प्रवास सुबह 11 बजे से शाम लगभग 5 बजे तक प्रस्तावित है। दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन, एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। समाहरणालय परिसर और लेट्टी सीमा चौकी क्षेत्र में साफ-सफाई, रंग-रोगन और अन्य व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। यह दौरा सीमांचल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां सीमा सुरक्षा, अवैध गतिविधियों की रोकथाम और विकास योजनाओं की प्रगति पर गहन विचार-विमर्श होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed