{"_id":"699f0aadf0ac5852d203ebb0","slug":"body-was-recovered-at-behest-of-banka-forester-arrested-in-murder-case-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3991752-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : शिवानी हत्याकांड का हुआ खुलासा, परिजनों की थ्योरी हुई सच; चौंकाने वाली थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : शिवानी हत्याकांड का हुआ खुलासा, परिजनों की थ्योरी हुई सच; चौंकाने वाली थी वजह
Wed, 25 Feb 2026 11:27 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:27 PM IST
सार
Bihar : पद भले ही फॉरेस्टर का था, लेकिन ताल्लुकात बड़े लोगों से रखता था। नाजायज प्यार और अय्याशी में न सिर्फ लड़की की जिंदगी बर्बाद की बल्कि उसकी हत्या कर दफन भी कर दिया। लेकिन सच जमीन खोदकर बाहर निकल आई।
विज्ञापन
नोखा थाना रोहतास।
विस्तार
एक परिवार लगभग तीन महीनों से परेशान था। परेशानी की वजह यह थी कि उस परिवार की बेटी लापता थी। उनका आरोप था कि एक फॉरेस्टर ने उनकी बेटी शिवानी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है। नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जब शिवानी नहीं मिली, तब पुलिस को परिजनों की बात माननी पड़ी और 13 जनवरी को आरोपी प्रिंस कुमार को अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन समस्या अब भी उसी तरह यक्ष प्रश्न बनकर खड़ी थी कि आरोपी की गिरफ्तारी के डेढ़ महीना बीतने के बाद भी तीन महीने से लापता शिवानी का पता क्यों नहीं चल रहा है? फिर पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो पता चला कि शिवानी तीन महीने से जंगलों में दफन है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: विधानसभा में सीएम नीतीश ने विपक्ष से कहा- फालतू बात मत करिए, सब दिन रहेगी हमारी सरकार; यह सवाल भी पूछा
विज्ञापन
मुख्य आरोपी सहित सहयोगियों को भी पुलिस ने दबोचा
पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की। इस पूछताछ में आरोपी बांका जिले के कटोरिया रेंज में पदस्थापित फॉरेस्टर प्रिंस कुमार पुलिस के सामने टूट गया। उसने रोहतास पुलिस को बांका जिले के महादेवपुर कोदरातरी के जंगल चलने के लिए कहा। पुलिस उसकी बातों को सुनते हुए आरोपी को बांका के उस जंगल में ले गई, जहां जमीन के अंदर खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया। साथ ही रोहतास पुलिस ने फॉरेस्टर प्रिंस कुमार के तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया, जिसमें बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के उमेश यादव एवं छोटू कुमार तथा जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र के आदित्य कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: प्रदेश में पहली बार न्यायधीश ने साइबर अपराध के मामले में दोषियों को सुनाई सजा, ब्लैकमेल करना पड़ा भारी
युवती की हत्या का दावा निकला सच
शिवानी के अपहरण के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। उनका कहना था कि बेटी की हत्या हो चुकी है, लेकिन शव का कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने यह भी मांग किया था कि इस घटना में शामिल अन्य चार अज्ञात अपराधियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि उनकी बेटी को न्याय मिल सके।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदार को मार दी गोली, पीड़ित गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती
युवती के गांव में प्रिंस का आना-जाना
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि भोजपुर जिले के तरारी गांव निवासी प्रिंस कुमार का नोखा थाना क्षेत्र के भटोली गांव में रिश्तेदारी थी, जहां उसका अक्सर आना जाना था। गांव आने के क्रम में हीं दोनों के बीच पहचान बढ़ी और फिर प्यार परवान चढ़ने लगा। दरअसल शिवानी एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी और दोनों चोरी-छिपे एक दूसरे से मिलते जुलते भी थे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Vidhan Sabha: बिहार में शिव सर्किट विकसित करेगी नीतीश सरकार, सदन में मंत्री दिलीप जायसवाल ने की घोषणा
दूसरी के आने पर पहले प्यार की मिठास हुई कम
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि आरोपी प्रिंस कुमार और शिवानी के बीच गहरा प्रेम संबंध स्थापित हो गया। यह संबंध कुछ आगे बढ़ा तो आरोपी प्रिंस की मुलाक़ात एक अन्य लड़की से हो गई, जिस वजह से उसके पहले प्यार में मिठास कम हो गया। अब प्रिंस पहले प्यार को इग्नोर करने लगा, जो शिवानी को नागवार गुजरा। प्रिंस के इग्नोर करने पर शिवानी अब लगातार शादी का दबाव बढ़ाने लगी थी। उधर प्रिंस शिवानी से शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन जब शिवानी का दबाव ज्यादा बढ़ा, तो प्रिंस कुमार ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। फिर आरोपी शिवानी को सब्जबाग दिखाते हुए बांका ले गया और फिर उसकी हत्या कर जंगल में दफन कर दिया।
पुलिस को मिली सफलता
इस तरह रोहतास पुलिस ने पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया। मुख्य आरोपी सहित चारों गुनाहगार सलाखों के अंदर हैं, जिनके खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक कई बड़े लोगों के साथ इसका संबंध था और उसने जुगाड़ कर के नौकरी हासिल की थी। पुलिस अब इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।