फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 10 February 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:51 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: गयाजी में बदमाश बेखौफ, रंगदारी के लिए दंत चिकित्सक को पहले फोन फिर क्लिनिक में आकर धमकाया

Bihar News: रामपुर की एपी कॉलोनी में दंत चिकित्सक डॉ. रुममान हम्मादी को फोन पर रंगदारी और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस कॉल रिकॉर्डिंग और सीडीआर के आधार पर आरोपी की पहचान कर रही है। और पढ़ें
10:50 PM, 10-Feb-2026

जनकपुरी के बाद रोहिणी में हादसा: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, बिहार का रहने वाला था बिरजू

रोहिणी सेक्टर-32 में मंगलवार शाम एक युवक खुले मेनहोल में गिर गया। लोगों ने इसकी जानकारी बेगमपुर थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी। शाम 7.30 बजे दमकल विभाग के कर्मी तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।  और पढ़ें
विज्ञापन
09:44 PM, 10-Feb-2026

Bihar  News : खगौल नगर परिषद के परिसीमन की प्रक्रिया तेज, 25 फरवरी को जारी होगा अंतिम गजट

Bihar : बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने परिसीमन की कवायद तेज कर दी है। यह परिसीमन पटना जिले के खगौल के क्षेत्रों में की जा रही है। नए सीमांकन को लेकर आपत्तियों का निपटारा अंतिम चरण में है। और पढ़ें
09:34 PM, 10-Feb-2026

Bihar: फुफेरे भाई से प्रेम संबंध बना मौत की वजह, पिता-भाई ने उतारा मौत के घाट, शव को नदी में फेंका

Bihar News: सुपौल के सनपतहाड़ीह में 15 वर्षीय नाबालिग की ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। हत्या का आरोप पिता जतन लाल शर्मा और भाई अजय कुमार पर लगा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फुफेरे भाई से प्रेम संबंध होने के कारण नाबालिग की हत्या हुई है। और पढ़ें
09:21 PM, 10-Feb-2026

Bihar: 'दलालों से घिरे हैं आप, कार्यकर्ता को नहीं मिला महत्व', बैठक में प्रशांत किशोर से बोले कार्यकर्ता

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद मोतिहारी में जन सुराज पार्टी की संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर पर जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी और दलाल-चापलूसों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।   और पढ़ें
09:10 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: एडवांस वापसी विवाद में हुई थी कारपेंटर सुनील की हत्या, दुकानदार समेत 3 गिरफ्तार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में बढ़ई मिस्त्री सुनील ठाकुर की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि एडवांस पैसे की वापसी को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था।   और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:31 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: अपनी विधानसभा में एक्शन मोड में दिखे नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बांकीपुर विधायक नितिन नवीन ने पटना में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समय पूर्व चल रहे कामों को पूरा करने का निर्देश दिया। 
  और पढ़ें
08:14 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: भागलपुर में NEET छात्रा दुष्कर्म-मृत्यु मामले पर फूटा लोगों का गुस्सा, फूंका पुतला

Bihar News: पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हुई मौत के विरोध में भागलपुर के समाहरणालय चौक पर भारतीय मानवाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। इस दौरान लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।   और पढ़ें
08:04 PM, 10-Feb-2026

Bihar: बिहार के 25 डीएम को नीतीश सरकार ने भेजा लेटर, इन जिलों में नई चीनी मिलों के लिए जगह खोजने का निर्देश

Bihar Sugar Mill News: नीतीश सरकार ने रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। सरकार ने नई चीनी मिलों के लिए जमीन खोजने का निर्देश जिलाधिकारियों को दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला... और पढ़ें
08:00 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: बिहारी बिगहा गांव में नशे में युवक ने किया हमला, अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारी बिगहा गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े नशे की हालत में एक युवक ने अधेड़ व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। आपसी विवाद के दौरान सिरफिरे युवक ने अधेड़ को कैंची से गोदकर लहुलुहान कर दिया। घायल की पहचान बिहारी बिगहा निवासी रंजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन घायल को तुरंत बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में लेकर गए। जहां पीड़ित का इलाज शुरू हुआ।
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed