फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BJP president Nitin Naveen seen in action mode in his assembly gave strict instructions to officials

Bihar News: अपनी विधानसभा में एक्शन मोड में दिखे नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Tue, 10 Feb 2026 08:31 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 08:31 PM IST
सार

Bihar News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बांकीपुर विधायक नितिन नवीन ने पटना में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समय पूर्व चल रहे कामों को पूरा करने का निर्देश दिया। 
 

विज्ञापन
BJP president Nitin Naveen seen in action mode in his assembly gave strict instructions to officials
विकास कार्यों की समीक्षा करते भाजपा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नितिन नवीन ने मंगलवार को पटना नगर निगम क्षेत्र के मंदिरी और बाकरगंज इलाके का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य अंतिम चरण में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा, जल निकासी व्यवस्था का आकलन और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं नगर विकास आवास मंत्री विजय सिन्हा, BUIDCO के एमडी अनिमेश पराशर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।  

विज्ञापन


सफाई, गाद निकासी और गुणवत्ता पर जोर
निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सफाई व्यवस्था, गाद निकासी, संरचनात्मक स्थिति और जल प्रवाह क्षमता का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं तथा नाला सफाई कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्य प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों से संवाद
निरीक्षण के दौरान नितिन नवीन ने स्थानीय निवासियों से संवाद किया और कहा कि सुचारु जल निकासी और बेहतर सड़क संपर्कता नगर प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने मानसून को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरी नाला: 86.98 करोड़ की परियोजना
पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मंदिरी नाले का जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत नाले को ढककर 1289 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर करीब 86.98 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह नाला एसपी वर्मा रोड, मीठापुर, गर्दनीबाग, बापूबाजार, धोबीघाट, इको पार्क, छज्जूबाग, एमएलए फ्लैट और सिंचाई भवन क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है। परियोजना में नेहरू पथ (बेली रोड) के आयकर चौराहा से दानापुर-बांकीपुर पथ स्थित बांस घाट तक बॉक्स ड्रेन सह दो लेन संपर्क पथ का निर्माण शामिल है। इसके साथ सर्विस रोड, यूटिलिटी डक्ट, दो रैंप, तीन डिसिल्टिंग चैंबर और चार स्लुइस गेट बनाए जा रहे हैं। सड़क के सौंदर्यीकरण के लिए स्ट्रीट लाइटिंग और लैंडस्केपिंग का भी प्रावधान है।


ये भी पढ़ें: भागलपुर में NEET छात्रा दुष्कर्म-मृत्यु मामले पर फूटा लोगों का गुस्सा, फूंका पुतला

बाकरगंज नाला: 26.98 करोड़ की लागत
करीब 26.98 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला बाकरगंज नाला लालजी टोला, रेलवे कॉलोनी, पीरमुहानी मछली गली, सलीमपुर अहरा का आंशिक भाग, राजेंद्र पथ, दलदली रोड, भंवर पोखर, अशोक राजपथ, बारी पथ और गांधी मैदान क्षेत्र के राम गुलाम चौक से होते हुए गांधी मैदान गेट संख्या 1, 2, 3 और गांधी मैदान बस स्टैंड तक जुड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed