{"_id":"6adacf58c0940b9911097490","slug":"alleged-smuggling-of-weapons-via-drones-from-pakistan-border-serious-challenge-to-india-national-security-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बदलेगा माैसम: 24 और 25 अक्तूबर को हल्की बारिश का अलर्ट, गिर सकता है तापमान; बढ़ेगी ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बदलेगा माैसम: 24 और 25 अक्तूबर को हल्की बारिश का अलर्ट, गिर सकता है तापमान; बढ़ेगी ठंडक
Fri, 23 Oct 2026 08:40 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: Nivedita
Updated Fri, 23 Oct 2026 08:40 AM IST
सार
पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
विज्ञापन
पंजाब में बारिश का अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में ठंडक बढ़ने वाली है। 24 और 25 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 26 से 28 अक्तूबर तक मौसम फिर शुष्क रहने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह के दौरान मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि शनिवार व रविवार को बारिश से हल्की ठंडक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
विज्ञापन
फरीदकोट में सबसे अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
प्रमुख शहरों का तापमान
पटियाला में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम 17.5 डिग्री रहा। अमृतसर में अधिकतम 30.5 और न्यूनतम 19.1 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना में अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 17.4 डिग्री रहा। बठिंडा में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में अधिकतम 31.6 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री, जालंधर में 30.9 डिग्री और संगरूर में 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा।