फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 27 January 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:29 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता चंदा कुमारी की संदिग्ध मौत हुई। मायके पक्ष ने दहेज को लेकर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच, पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच जारी है। और पढ़ें
10:29 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: मोहल्ले वालों की शिकायत पर जमुई पुलिस ने की कार्रवाई, सात युवक-युवतियों को किया गिरफ्तार

Bihar News: जमुई शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बिहारी मोहल्ले में पुलिस ने स्थानीय शिकायत के बाद एक मकान में छापेमारी कर तीन युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है।
  और पढ़ें
विज्ञापन
10:21 PM, 27-Jan-2026

जलेबी को लेकर चले लाठी-डंडे: गणतंत्र दिवस के बाद उग्र भीड़ ने तोड़ीं गाड़ियां, मुखिया को जान बचाकर भागना पड़ा

Jehanabad News: जहानाबाद के गोनवां पंचायत भवन में गणतंत्र दिवस के बाद जलेबी बांटने को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। लाठी-डंडे चले, चार गाड़ियों के शीशे टूटे और मुखिया को जान बचाकर भागना पड़ा। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। और पढ़ें
10:11 PM, 27-Jan-2026

Bihar : राजद में रार, रोहिणी का तेजस्वी पर प्रहार; कहा- आयातित गुरुओं ने पार्टी को बर्बादी की कगार पर पहुंचाया

Bihar : बिहार की राजनीति और राजद परिवार के भीतर घमासान मचा है। 
 रोहिणी ने पार्टी की मौजूदा स्थिति और हालिया चुनावी नतीजों को लेकर पार्टी नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार किए जा रहे पोस्ट से तेजस्वी की परेशानी बढ़ रही है।  और पढ़ें
10:10 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: महिला शिक्षिका की संदिग्ध मौत पर FIR दर्ज, मायके वालों ने हत्या और साजिश का लगाया आरोप

Vaishali News: वैशाली में शिक्षिका प्रिया भारती का शव फंदे से लटका मिलने के बाद मायके वालों ने इसे हत्या बताते हुए FIR दर्ज कराई है। सुसाइड नोट और घटनास्थल की स्थिति पर सवाल हैं। पुलिस पोस्टमार्टम और जांच के आधार पर कार्रवाई कर रही है। और पढ़ें
09:57 PM, 27-Jan-2026

समृद्धि यात्रा: DM आनंद और SP योगेंद्र ने किया संवाद, दरभंगा समाहरणालय में दी विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी

Darbhanga News: समृद्धि यात्रा के बाद दरभंगा समाहरणालय में डीएम आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के निरीक्षण, करोड़ों की योजनाओं, औद्योगिक विकास, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी प्रगति की जानकारी दी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:24 PM, 27-Jan-2026

Bihar Crime: दो हफ्ते से लापता 14 वर्षीय नाबालिग, नहीं मिला कोई सुराग; परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की 10 जनवरी से लापता है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी व मानवीय आधार पर जांच तेज कर दी है। और पढ़ें
08:44 PM, 27-Jan-2026

Bihar Crime: चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा, दो सौ साल पुरानी 15 करोड़ की अष्टधातु मूर्तियां चोरी; मचा हड़कंप

Gayaji News: औरंगाबाद के बरौली गांव की ठाकुरबाड़ी से राम-लखन-जानकी की दो सौ साल पुरानी अष्टधातु मूर्तियां चोरी हो गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत 15 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
08:22 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: कलयुगी मां ने नवजात को बेचा, आशा कार्यकर्ता बनी बिचौलिया; पुलिस ने बच्चा बरामद किया

मुजफ्फरपुर के पारू में एक कलयुगी मां ने अस्पताल की आशा कार्यकर्ता के साथ मिलकर अपने नवजात बेटे को 1.60 लाख रुपये में बेच दिया। संदेह होने पर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मां और आशा को हिरासत में लिया और शहर के एक घर से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। और पढ़ें
08:09 PM, 27-Jan-2026

Bihar Crime: गणतंत्र दिवस के दिन पांच साल की बच्ची से दरिंदगी, दुष्कर्म के आरोप में रिश्ते के चाचा का गिरफ्तार

Banka Crime: बांका के अमरपुर में 26 जनवरी को पांच वर्षीय बच्ची से रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला POCSO एक्ट के तहत दर्ज है, एफएसएल जांच जारी है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed