Bihar Crime: गणतंत्र दिवस के दिन पांच साल की बच्ची से दरिंदगी, दुष्कर्म के आरोप में रिश्ते के चाचा का गिरफ्तार
Banka Crime: बांका के अमरपुर में 26 जनवरी को पांच वर्षीय बच्ची से रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला POCSO एक्ट के तहत दर्ज है, एफएसएल जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 जनवरी को घटित घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मात्र पांच वर्षीय बच्ची के साथ उसके रिश्ते के चाचा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वार्ड सदस्य की बच्ची से दरिंदगी
जानकारी के मुताबिक, 26 जनवरी को गांव में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित था। पीड़िता की मां, जो स्थानीय वार्ड सदस्य हैं, कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं और बच्ची को उसके भाई के साथ घर भेज दिया था। घर पर दादी की देखरेख में बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।
परिजनों को शक, बच्ची ने बताया सच
घटना के समय आरोपी के पिता और भाई गुजरात के राजकोट में थे, जबकि उसकी मां भागलपुर गई हुई थीं। घर में केवल दादी और आरोपी मौजूद थे। परिजनों को जब बच्ची की हालत पर संदेह हुआ और उससे पूछताछ की गई, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मेडिकल पुष्टि
देर शाम परिजनों ने अमरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसी रात बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी पंकज झा के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के बालिग होने की हुई पुष्टि
शुरुआत में आरोपी पक्ष ने उसे नाबालिग बताकर बचाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में मैट्रिक प्रमाण-पत्र और स्कूल रिकॉर्ड से यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी बालिग है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
पढ़ें- Crime: मुंह में गमछा ठूंसकर महादलित नाबालिग से दरिंदगी, पीड़िता गंभीर हालत में GMCH भर्ती; आरोपी गिरफ्तार
एफएसएल टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य
सूचना मिलते ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई तथा आसपास से नमूने एकत्र किए गए। प्रारंभिक रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिससे जांच को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज झा ने बताया कि 26 जनवरी की इस घटना में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच में उसके बालिग होने की पुष्टि हुई है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.