फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   MUNGER DURGA PUJA PANDAL INSPIRED BY TWIN TOWERS, CELEBRITY SHOWS PLANNED

बिहार: इस शहर में ट्विन टावर की तर्ज पर सजा मां दुर्गा का दरबार, विक्टोरिया हाउस में होंगे महादेव के दर्शन

Mon, 19 Oct 2026 03:46 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2026 03:46 PM IST
सार

मुंगेर के कल्याणपुर में बड़ी दुर्गा महारानी का दरबार मलेशिया के ट्विन टावर की तर्ज पर सजाया जा रहा है। विक्टोरिया हाउस की थीम, महादेव के दर्शन, लेजर शो और रेलवे की विशेष व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

 

विज्ञापन
MUNGER DURGA PUJA PANDAL INSPIRED BY TWIN TOWERS, CELEBRITY SHOWS PLANNED
मलेशिया के ट्विन टावर की तर्ज पर सजा मां दुर्गा का दरबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुंगेर जिले के कल्याणपुर की बड़ी दुर्गा महारानी का दरबार इस बार भव्य और आकर्षक स्वरूप में सजाया जा रहा है। मलेशिया के प्रसिद्ध पेट्रोनस ट्विन टावर की तर्ज पर विशाल पंडाल तैयार किया गया है। वहीं, पंडाल के भीतर विक्टोरिया हाउस की थीम पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन होंगे। आकर्षक झरना, लेजर शो और रंग-बिरंगी रोशनी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। हर वर्ष अलग-अलग थीम पर सजने वाली कल्याणपुर की दुर्गा पूजा ने मुंगेर समेत आसपास के जिलों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

इस बार पंडाल की सजावट में आधुनिक तकनीक और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मुख्य प्रवेश द्वार पर झरने की आकर्षक संरचना श्रद्धालुओं का स्वागत करेगी। मां दुर्गा के दरबार तक जाने वाले रास्ते में शीशे पर कलात्मक नक्काशी, एलईडी गेट और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की गई है। वहीं, विक्टोरिया हाउस की तर्ज पर तैयार किए जा रहे हिस्से में भगवान भोलेनाथ के दर्शन होंगे। रात के समय लेजर शो पंडाल की खूबसूरती को और बढ़ाएगा।

विज्ञापन


363 वर्ष से अधिक पुरानी है पूजा की परंपरा
कल्याणपुर की बड़ी दुर्गा महारानी की पूजा का इतिहास 363 वर्ष से अधिक पुराना बताया जाता है। हर वर्ष यहां बनने वाले भव्य पंडाल को देखने के लिए मुंगेर के अलावा आसपास के कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार पूजा महोत्सव के दौरान एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पवन सिंह ने अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- फिर साथ बने जोड़ी

बर्नी होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड एवं हरिओम होमियो के प्रबंध निदेशक और प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने बताया कि मां दुर्गा की कृपा से प्रत्येक वर्ष पूजा महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाता है। पिछले वर्ष अरुण मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया गया था, जबकि इस बार मलेशिया के ट्विन टावर की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बोलो मंडल और भारत सरकार के कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, महादशमी से पहले दसवीं पूजा के अवसर पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने किए विशेष इंतजाम
कल्याणपुर की दुर्गा पूजा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मालदा रेल मंडल की ओर से कल्याणपुर रोड स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और जिला पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई है।

यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 17 से 21 अक्टूबर तक जमालपुर और सुल्तानगंज के बीच 12 कोच वाली मेमू विशेष ट्रेन चलाने की जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्त पांच एक्सप्रेस ट्रेनों को कल्याणपुर रोड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।

मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के अनुसार, स्टेशन पर भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए मालदा कंट्रोल रूम में वार रूम स्थापित किया गया है। रेलवे के अधिकारी और पर्यवेक्षक कर्मचारी 24 घंटे परिचालन की निगरानी कर रहे हैं। निर्धारित अवधि में कल्याणपुर रोड स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की अधिकतम गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। भव्य पंडाल, धार्मिक आस्था, आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चलते इस बार कल्याणपुर की बड़ी दुर्गा महारानी का दरबार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed