फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: 14-year-old minor missing for two weeks, family fears foul play

Bihar Crime: दो हफ्ते से लापता 14 वर्षीय नाबालिग, नहीं मिला कोई सुराग; परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Tue, 27 Jan 2026 09:24 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Jan 2026 09:24 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की 10 जनवरी से लापता है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी व मानवीय आधार पर जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: 14-year-old minor missing for two weeks, family fears foul play
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की बीते 10 जनवरी से लापता है। घटना को पंद्रह दिन बीत जाने के बावजूद बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसको लेकर परिजनों में गहरी चिंता है और उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है।

विज्ञापन

 
परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी
बच्ची के परिजनों ने मिठनपुरा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को गलत काम कराने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर या जबरन कहीं ले जाया गया हो सकता है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों पर गंभीर आरोप
परिजनों के अनुसार, उनके मोहल्ले के कुछ लोग बच्ची के पास आते-जाते थे और उस पर गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों ने यह स्थिति देख ली थी, जिसके बाद संबंधित लोग वहां से भाग निकले। अगले दिन सुबह जब परिवार जागा तो बच्ची अपने कमरे में नहीं थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अब तक नहीं मिला कोई ठोस सुराग
परिजनों का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द नाबालिग की सकुशल बरामदगी की मांग की है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

पढ़ें- Bihar Crime: गणतंत्र दिवस के दिन पांच साल की बच्ची से दरिंदगी, दुष्कर्म के आरोप में रिश्ते के चाचा का गिरफ्तार

 
इस प्रकरण में अधिवक्ता मोहम्मद निसारुद्दीन ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर है। उनका कहना है कि अब तक बच्ची की बरामदगी नहीं होना चिंता का विषय है। आशंका जताई जा रही है कि नाबालिग को गलत कार्यों में धकेला गया हो सकता है। इस संबंध में बिहार पुलिस के डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
 
पुलिस का दावा, सभी बिंदुओं पर हो रही जांच
नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है और जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed