फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 4 January 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:41 PM, 04-Jan-2026

Bihar Politics: ‘राम के नाम से विपक्ष को दिक्कत’, मनरेगा को लेकर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

Bihar: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मनरेगा को लेकर कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने योजना में पारदर्शिता लाई, मजदूरों को 125 दिन रोजगार दिया और विपक्ष पर राम के नाम से आपत्ति करने का आरोप लगाया।

और पढ़ें
09:31 PM, 04-Jan-2026

Bihar : अपराधियों पर सम्राट चौधरी कसने लगे नकेल, जमीन कब्जा करने वाले माफिया सहित 11 को पुलिस ने दबोचा

Bihar : गृह विभाग संभालते ही उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस बात की घोषणा की थी कि माफिया और गुंडा अपराधियों की अब खैर नहीं है। अब तो असर भी दिखने लगा है। जमीन   कब्जा करने वाले गिरोह के सरगना समेत 11 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा है। और पढ़ें
विज्ञापन
09:13 PM, 04-Jan-2026

Bihar: 'बिहार की महिलाओं के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान', समस्तीपुर विधायक ने गिरधारी लाल को घेरा

Bihar: समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी ने उत्तराखंड की मंत्री पति गिरधारी लाल साहू के बिहार की महिलाओं पर दिए गए अपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने बयान को महिलाओं के आत्म-सम्मान पर हमला बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की। और पढ़ें
08:46 PM, 04-Jan-2026

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में सखुआ तस्करी पर वन विभाग का करारा प्रहार, एक गिरफ्तार; दो फरार

Bettiah News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन प्रमंडल 2 के हरनाटांड वन प्रक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वन तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। और पढ़ें
08:01 PM, 04-Jan-2026

Bihar News: खेत में नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी, हत्या कर शव जलाने की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Bihar: सासाराम मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल से सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं और आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है। और पढ़ें
07:58 PM, 04-Jan-2026

School Update: आठवीं तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद, पटना डीएम ने जारी किया आदेश; आपके जिले में कब तक है छुट्टी

School News : बिहार में कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। पटना सहित   पूरे बिहार में शीत दिवस और घने कोहरे की वजह से पटना सहित अन्य जिलों में भी वर्ग 8 तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:52 PM, 04-Jan-2026

Bihar: बिहटा में फ्लोर मिल हादसा, काम के दौरान गिरने से मजदूर की मौत; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Bihar: बिहटा के खेदलपुरा में तिरुपति बालाजी फ्लोर मिल में काम के दौरान रितेश कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन मालिक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें
07:35 PM, 04-Jan-2026

Bihar News: मधेपुरा में रास्ते के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, सदर अस्पताल में तोड़ा दम; सनसनी

Madhepura News : मधेपुरा में रविवार को मामूली विवाद में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पड़ोसी से रास्ता का विवाद चल रहा था। दोपहर में मारपीट के बाद आरोपियों ने घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। और पढ़ें
07:24 PM, 04-Jan-2026

Bihar News: मुंगेर में भवन निर्माण विभाग कर्मी की मौत, NH-333 किनारे नाले में मिला शव; परिजन बेसुध

Bihar: मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में NH-333 किनारे नाले से भवन निर्माण विभाग कर्मी दिनेश राम का शव मिला। पत्नी ने शराब के नशे में गिरने से मौत की आशंका जताई।  और पढ़ें
07:13 PM, 04-Jan-2026

Bihar: बिहार की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ मुजफ्फरपुर में कांग्रेस का विरोध, भाजपा पर साधा निशाना

Bihar: उत्तराखंड की भाजपा मंत्री के पति द्वारा बिहार की बेटियों पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ मुजफ्फरपुर में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने बयान की निंदा करते हुए माफी और कार्रवाई की मांग की तथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed