फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news patna ke bihta news, bihta me ek Laborer ki accident me maut

Bihar: बिहटा में फ्लोर मिल हादसा, काम के दौरान गिरने से मजदूर की मौत; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 04 Jan 2026 07:52 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 07:52 PM IST
सार

Bihar: बिहटा के खेदलपुरा में तिरुपति बालाजी फ्लोर मिल में काम के दौरान रितेश कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन मालिक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
bihar news patna ke bihta news, bihta me ek Laborer ki accident me maut
फ्लोर मिल में गिरकर एक मजदूर की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेदलपुरा गांव के पास स्थित एक फ्लोर मिल में काम के दौरान गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के लालगंज सेहरा निवासी सुदेश्वर यादव के पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने फ्लोर मिल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि रितेश कुमार पिछले छह वर्षों से खेदलपुरा गांव स्थित तिरुपति बालाजी फ्लोर मिल में हेल्पर के पद पर कार्यरत था। रविवार को वह मिल में काम कर रहा था, इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद मजदूरों के सहयोग से उसे तुरंत बिहटा के ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से फ्लोर मिल के मालिक और अन्य कर्मचारी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर बिहटा थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पढे़ं: मधेपुरा में रास्ते के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, सदर अस्पताल में तोड़ा दम; सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई सनी कुमार ने बताया कि फोन के माध्यम से जानकारी मिली कि उनके भाई रितेश कुमार की मिल में काम के दौरान गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग गांव से बिहटा थाना पहुंचे और पुलिस के साथ फैक्ट्री गए, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया।

सनी कुमार ने कहा कि उनके भाई के चार छोटे बच्चे हैं और वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उन्होंने फ्लोर मिल के मालिक से मुआवजे की मांग की है, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके। वहीं, इस मामले में बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि परिजनों से सूचना मिली थी कि एक फ्लोर मिल में मजदूर की गिरने से मौत हो गई है। सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed