फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-weather-temperature-drops-record-low-october

मौसम का यू-टर्न: एक दिन में 5 डिग्री गिरा पारा, अचानक आई कंपकंपाने वाली सर्दी, अक्टूबर दिखा रहा अनोखे तेवर

Sat, 24 Oct 2026 06:49 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 24 Oct 2026 06:49 PM IST
सार

इंदौर में आज सुबह तापमान 13.4 डिग्री तक गिरने से ठंड ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिन गर्म और रातें ठंडी होने लगी हैं। 

विज्ञापन
indore-weather-temperature-drops-record-low-october
आज दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुकाछुपी होती रही। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सुबह करीब 6 बजे न्यूनतम तापमान गिरकर 13.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले एक दशक में अक्टूबर के महीने में न्यूनतम तापमान पहली बार 14 डिग्री से नीचे आया है। पिछले साल 12 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया था जो उस समय 10 साल का सबसे कम तापमान था लेकिन आज सुबह पारा उससे भी नीचे लुढ़क गया है। हालांकि रात में कड़ी ठंड के बाद दोपहर में फिर से पारा उछला और अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था। 
विज्ञापन


एक ही दिन में पारा तेजी से गिरा
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। वहीं शनिवार को सुबह 6 बजे न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री और कल की अपेक्षा 5.2 डिग्री कम है। 24 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी रही और उनकी अधिकतम रफ्तार 15 किलोमीटर प्रतिघंटे तक दर्ज की गई। कृषि महाविद्यालय स्थित मौसम केंद्र पर भी आज सुबह न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


दो घंटे बाद धूप निकलते ही लगी गर्मी
सुबह की ठंड के बाद धूप खिलने से तापमान में तेजी से उछाल आया है। आज सुबह 6 बजे जहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री था वहीं महज ढाई घंटे बाद सुबह 8.30 बजे यह बढ़कर 24.6 डिग्री पर पहुंच गया। इस तरह ढाई घंटे में तापमान में 11 डिग्री से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। दिन चढ़ने के साथ तापमान में यह तेजी जारी रहने का अनुमान है और यह 33 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। इस प्रकार सुबह और दोपहर के तापमान में करीब 20 डिग्री का भारी अंतर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं इतिहास के आंकड़े
अक्टूबर महीने के इतिहास पर नजर डालें तो सबसे ठंडा अक्टूबर 27 साल पहले वर्ष 1999 में दर्ज किया गया था। तब 22 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री पर पहुंच गया था जो अक्टूबर का अब तक का सबसे कम तापमान है। इस साल अक्टूबर में मौसम के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं जहां महीने के पहले ही दिन अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री पहुंचकर गर्मी का रिकॉर्ड टूटा था वहीं अब न्यूनतम तापमान ने ठंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।


कैसा रहेगा कल का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से हो रही हल्की बारिश के बाद अब मौसम पूरी तरह साफ हो गया है और आने वाले दिनों में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। अक्टूबर में अब तक 8.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। आसमान साफ रहने के कारण अब रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है क्योंकि मानसून की विदाई के बाद शुष्क मौसम में दिन गर्म और रातें ठंडी होने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed