फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Central Minister Giriraj Singh on congress leaders lord Ram

Bihar Politics: ‘राम के नाम से विपक्ष को दिक्कत’, मनरेगा को लेकर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

Sun, 04 Jan 2026 09:41 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 09:41 PM IST
सार

Bihar: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मनरेगा को लेकर कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने योजना में पारदर्शिता लाई, मजदूरों को 125 दिन रोजगार दिया और विपक्ष पर राम के नाम से आपत्ति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Bihar News Central Minister Giriraj Singh on congress leaders lord Ram
गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बरौनी रिफाइनरी के गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन को लेकर विपक्ष की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष और राहुल गांधी की पार्टी को भगवान राम के नाम से परेशानी है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रभु श्रीराम के नाम से जिसे दिक्कत होगी, उसे कोई नहीं बचा पाएगा।

विज्ञापन

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में मनरेगा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद योजना में पारदर्शिता आई और मजदूरों के खातों में सीधे पैसे जाने लगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 10 वर्षों के शासनकाल में मनरेगा के तहत देश को करीब 2.13 लाख करोड़ रुपये दिए गए, जबकि मोदी सरकार के कार्यकाल में यह राशि बढ़कर 8.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: 'बिहार की महिलाओं के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान', समस्तीपुर विधायक ने गिरधारी लाल को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले 100 दिन से अधिक काम देने के लिए राज्यों को केंद्र से अनुमति लेनी पड़ती थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी ने यह सीमा बढ़ाकर 125 दिन कर दी है, जिसे पूरे देश में लागू किया गया है। इसके लिए किसी तरह की अनुमति की जरूरत नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि गांवों में विभिन्न विभागों, गोदामों और पंचायत स्तर पर बुनियादी ढांचे का निर्माण होगा। इससे न सिर्फ पारदर्शिता आएगी, बल्कि मजदूरों को अब 100 की जगह 125 दिन का रोजगार अपने ही गांव में मिलेगा। साथ ही किसानों के लिए भी 60 दिन का गैप रखा गया है। केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि आने वाले समय में मनरेगा योजना को लेकर सियासी बहस और तेज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed